सुरों से सजी सुरमयी श्रद्धांजलि “ये  शाम मस्तानी” किशोर कुमार नाइट सुर संगम” द्वारा किशोर दा की 98वीं जन्मजयंती पर विशेष आयोजन

राज्य

सुरों से सजी सुरमयी श्रद्धांजलि “ये  शाम मस्तानी” किशोर कुमार नाइट सुर संगम” द्वारा किशोर दा की 98वीं जन्मजयंती पर विशेष आयोजन

 

धामनोद //

स्वर सम्राट किशोर दा की 98 वीं जन्मजयंती पर सुर संगम परिवार धामनोद द्वारा सुरों से सजी सुरमयी श्रद्धांजलि “ये शाम मस्तानी” किशोर कुमार भव्य कराओके संगीतमय नाइट का आयोजन रत्नेश भंडारी सभागृह, गुरुकुल स्कूल में किया गया । जो संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय संध्या बन गई ।

 

 

सुमधुर साउंड सिस्टम, आकर्षक बैठक व्यवस्था, सुसज्जित मंच, बड़ी संख्या में उपस्थित संगीत प्रेमी श्रोताओं तथा गायकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन में चार चाँद लगा दिए ।

एडमिन धीरज सिंह चौहान द्वारा किशोरकुमारकी ऑडियो डाक्यूमेंट्री को भी सबने बहुत सराहा ।

जहां 29 कलाकारों संजय नामदेव- दिल क्या करे जब किसी से, डॉ धीरज जिराती- जीवन के दिन छोटे सही, नरेंद्र भट्ट- थोड़ी सी जो पी ली है, रुपेश सिंघल-मेरे सपनो की रानी, अंतिम सिटोले-दिलवर मेरे कब तक मुझे, दुर्गेश दाबड़-मेरे नैना सावन भादो , राजेश पत्तरवाला-समा है सुहाना, अशोक भालसे-देखा ना हाय रे, नारायण कर्मा-ओ हंसिनी, विजय नामदेव-ताने दिन तन्दाना, डॉ योगिता राठौर-तेरा मुझसे है पहले का, डॉ. मनोज नाहर-ओ साथी रे, मधु सराफ-रिमझिम गिरे सावन, नेहा जशनानी- अगर तुम ना होते, लोकेंद्र वर्मा-मुसाफिर हूं यारों, मनोज जाट-आपकी आखों में कुछ, महेश विश्वकर्मा- मेरी भीगी भीगी, विष्णु नवरंग-रूप तेरा मस्ताना, पुरुषोत्तम तायल-कोई हमदम ना रहा, सीमा जाट-पन्ना कि तमन्ना है, प्रह्लाद भंडारी-पल पल दिल के पास, अनिल सर-अपनी तो जैसे तैसे, सोनु गाँधी-रोते हुए आते हैं सब, डॉ. आर के पाटीदार- ये जो मोहब्बत है, तुलसी जशनानी-चेहरा है या चाँद, रवि भटोरे-पल भर के लिए कोई हमें प्यार, पारितोष रॉय-रात कली एक ख्वाब में आई, पिंकी मालवीया-तू तू है वही, धीरजसिंह चौहान जानेजां ढूँढता फिर रहा, विकास अग्रवाल-आने वाला पल ने किशोर दा के कालजयी गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं कि पूरा सभागार तालियों और वाह-वाह से देर रात तक गूंजता रहा ।

 

संचालन विजय नामदेव ने किया व्यवस्था में प्रमुख सहयोग प्रह्लाद भंडारी, संजय नामदेव, महेश विश्वकर्मा, मनोज जाट का रहा । अंत में धीरज चौहान ने आभार माना ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *