अन्नपूर्णा के 139 वें नेत्र शिविर में 30 की जांच पश्चात 25 चयनित नशा मुक्ति जनजागरूकता हेतु निकाली रैली

राज्य

अन्नपूर्णा के 139 वें नेत्र शिविर में 30 की जांच पश्चात 25 चयनित

नशा मुक्ति जनजागरूकता हेतु निकाली रैली

 

धामनोद //

प्रत्येक माह के पहले बुधवार की परंपरा के अनुसार मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद द्वारा दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से 139 वाँ नेत्र शिविर संपन्न हुआ । जिसमें 30 की जांच पश्चात 25 को चयनित कर निःशुल्क ऑपरेशन, दवाई, चश्मे हेतु भोजन पैकेट के साथ दाहोद रवाना किया गया ।

 

 

इसके पूर्व अतिथियों, रोगियों, सहयोगियों के अलावा जैन मुनि सेवा समिति, नर्मदा नशा मुक्ति केंद्र, समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से नशा मुक्ति जनजागरूकता हेतु सेवाधाम कार्यालय से श्रीराम चौक महेश्वर फाटा तक एवं वापिस सेवाधाम कार्यालय तक रैली निकाली गई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित चौधरी LIC विशेष अतिथि निलेश माहेश्वरी विधायक प्रतिनिधि, मुकेश जैन, परमानंद पाटीदार, धीरजसिंह चौहान के साथ संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान मंचासीन रहे ।

अतिथियों का तिलक लगाकर मोतियों की माला से स्वागत सम्मान किया गया एवं अंत में सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।

3 वयोवृद्ध महिला रोगियों कन्नाबाई, कावेरीबाई एवं मंगतीबाई का सम्मान किया गया ।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की जांच की गई ।

स्वास्थ्यकर्मी जगदीश पटेल ने बताया कि सभी रोगियों का ब्लड शुगर एवं बीपी असामान्य पाया गया । अतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार आप सभी अपना सरकारी सुविधा का लाभ लेते हुए समय समय पर जांचें करवाते रहे । ताकि बीमारियों से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सकें ।

इस अवसर पर सहसचिव देवकरण पाटीदार, पुष्परंजन बर्वे, सचिन यादव, शशि श्रीवास्तव, कविता तोमर, प्रभु स्वामी, मौजूद रहे ।

संचालन उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने किया जबकि अंत में आभार संस्था सचिव सुरेन्द्र बंसल ने माना।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *