संजय जीनधर की मदद कर रामगंजमडी युवादल ने दीपावली पर्व को सार्थक सिद्ध किया

रामगंजमडी
आज दीपावली पर्व है हर कोई इसको मना रहा है हर कोई अपनो बीच रहकर खुशियां मना रहा है ऐसे में आज रामगंजमडी युवादल ने नेक कार्य को करके दीपावली पर्व को सार्थक किया। संजय जीनघर गायत्री मंदिर के पास रहते है।
ये केबल का कार्य करते थे। लेकिन इनकी दोनो किडनिया ख़राब होने के कारण ये कार्य नही कर पा रहे है। आज होम गार्ड के जवान रविसिंह राजावत युवा दल चोराहे पर इनको मदद के लिये लेकर


आये है। इनके चार लड़कियाँ हे पूरी बात सुनने के बाद इनको एक माह का पूरा राशन ओर नगद राशी प्रदान की। घर को रोशन किया। इस पर्व पर युवादल ने जो कार्य किया है। वह सेवा परोपकार के प्रति सभी को जाग्रत करता है। इस पुनीत मुहिम में सभी को तन,मन, धन से सहयोग करना चाहिए।

आपको बता दे रामगंजमडी युवादल हर दिन गरीब बीमार और ज़रूरत मंदो की मदद को सदा खड़ा रहता है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
