दतिया उपचुनाव : रिकॉर्ड वोटों से आगे निकली कांग्रेस, घनश्याम सिंह की स्थिति मजबूत

राजनीति

दतिया उपचुनाव : रिकॉर्ड वोटों से आगे निकली कांग्रेस, घनश्याम सिंह की स्थिति मजबूत

   दतिया 

 मतगणना का 8वें राउंड तक के रुझान सामने आ चुके हैं। इस राउंड में भी कांग्रेस ने दमदार बढञत बना ली है। भाजपा की शुरुआती बढ़त के समीकरण पूरी तरह बदले। 6,583 वोट से आगे निकले घनश्याम सिंह।

 

 

 मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में लगातार बदलते रुझानों के बीच 8वें राउंड तक के रूझान सामने आ चुके हैं। अबतक के रुझानों पर गौर करें तो कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में निर्णायक बढ़त बना ली है। पहले तीन राउंड तक भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन, चौथे राउंड से कांग्रेस का पलड़ा भारी होना शुरु हुआ तो अब 8वें राउंड तक आते-आते कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कुल 6,583 वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। जबकि, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव कुल 21 उम्मीदवारों में से तीसरे स्थान पर जगह बनाए हुए हैं।

 

 

8 राउंड की मतगणना के बारे में यहां जानें

-मतगणना के पहले राउंड में भाजपा को 4,551 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 3,367 और आसपा को 1,917 वोट प्राप्त हुए। इस चरण में भाजपा ने 1,184 वोटों की बढ़त बनाई।

 

 

दूसरे राउंड में भाजपा को 3702 तो वहीं कांग्रेस को 3,921 और आसपा को 1,533 वोट मिले। दो राउंड पूरे होने पर भाजपा के कुल 8,253 और कांग्रेस के 7,288 वोट हो गए, जबकि भाजपा इस राउंड में भी 965 वोटों की बढ़त में रही।

 

-तीसरे राउंड में भी भाजपा को बढ़त बनाए रखने में सफलता मिली। तीन राउंड पूरे होने पर भाजपा के कुल 12,515 और कांग्रेस के 12,286 वोट हो गए। इस समय भाजपा सिर्फ 229 वोटों से आगे रह गई थी, जबकि आसपा के खाते में 4,994 वोट थे।

 

-इसके बाद चौथे में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की और पहली बार बढ़त हासिल कर ली। पांचवें राउंड तक कांग्रेस ने 308 वोटों की बढ़त बना ली, जिससे मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया।

 

 

पांचवें राउंड में भाजपा को 4,282, कांग्रेस को 3,757 तथा आजाद समाज पार्टी को 1,978 वोट मिले। इन मतों को जोड़ने के बाद कुल मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 308 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दूसरे और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव तीसरे स्थान पर रहे।

 

-छठे राउंड में कांग्रेस को 4809 तो वहीं भाजपा को 3311 और आसपा को 914 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस को 1498 वोटों की बढ़त मिली और कुल बढ़त बढ़कर 1806 वोट हो गई।

 

-सातवें राउंड में कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत करते हुए 5580 वोट हो गए, जबकि भाजपा को 4,071 वोट मिले। इस राउंड के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त बढ़कर 3295 वोट हो गई।

 

-आठवें राउंड में शहर क्षेत्र की मतगणना में कांग्रेस को 6828 वोट मिले, जबकि भाजपा को 3540 और आसपा को 1,303 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने भाजपा पर 3,288 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल की। इसके साथ ही आठवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की कुल बढ़त 6,583 वोट हो गई।

 

7 राउंड बाकी

लगातार बढ़ती कांग्रेस की बढ़त ने मुकाबले को पूरी तरह उसके पक्ष में मोड़ दिया है। 

 

 

हालांकि, अभी मतगणना में 7 राउंड बाकी हैं, लेकिन 8वें राउंड तक के रुझान कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं, जबकि भाजपा को वापसी के लिए आगामी राउंड में बड़े अंतर से बढ़त हासिल करनी होगी। दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी तीसरे स्थान पर बनी हुई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *