चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे राजस्थान के दौरे पर रामगंज मंडी में करेंगे आम सभा को संबोधित
रामगंजमंडी
25 नवंबर को होने जा रहा है राजस्थान विधानसभा के चुनाव को लेकर आज प्रचार का शोर शाम 5:00 बजे थम जाएगा इसको लेकर सभी पार्टियों अपना जोर लगाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का राजस्थान प्रवास का कार्यक्रम है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मतदान करने हेतु अपनी आमसभाएं कर रहे हैं।




श्री चौहान विजय संकल्प सभा बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र पर सुबह 10: 40 पर करेंगे, उसके बाद विजय संकल्प सभा रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन दिलावर के समर्थन में 12:30 बजे अंबेडकर सर्किल पर सभा करेंगे। इसके बाद वे अपनी अंतिम सभा पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र पर दोपहर 2:00 बजे करेंगे। उसके बाद वह शाम को जयपुर लौट जाएंगे।
रामगंज मंडी की जनता की स्मृति में वर्ष 2008 की सभा पुनः स्मृति में आने लगी है जब श्री चौहान इस अंबेडकर सर्किल पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आमसभा करने आए थे उस दिन एक नहीं दो दो मुख्यमंत्री की आम सभा रामगंज मंडी के इस अंबेडकर सर्किल पर हुई थी इस पर आज होने जा रही है आमसभा को लेकर पार्टी द्वारा तैयारी को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।
2008में उस समय जब चौहान रामगंज मंडी आए थे तब उन्होंने अंबेडकर सर्किल पर कहा था कि मैं रामगंज मंडी की धरा को नमन करना चाहता हूं क्योंकि यहां से मेरे मध्य प्रदेश के कई भाइयों को रोजगार मिलता है। उस समय के भानपुरा गरोठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश यादव भी साथ थे।
