मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आचार्य श्री समय सागर महाराज के चरणों का पद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद, कहा— राजधानी का सौभाग्य, जीवनभर याद रहेगा यह पुण्य का क्षण
भोपाल।
मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज रतहैके मंगल पदार्पण पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गहरी श्रद्धा से अभिभूत नजर आए। उन्होंने आचार्य श्री के पावन चरणों का पद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय सौभाग्य बताया। वे विद्योदय तीर्थ में आयोजित आचार्य श्री 108समयसागर महाराज के वर्षायोग कलश स्थापना समारोह में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आज हमारे बीच सशरीर नहीं हैं, लेकिन आचार्य समय सागर जी महाराज के रूप में वही आध्यात्मिक परंपरा समाज का मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भोपाल में आचार्य श्री का पदार्पण पूरे मध्यप्रदेश के लिए किसी होली, दीपावली और सभी पर्वों के एक साथ आने जैसा आनंददायक क्षण है।

डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें पूर्व में भी आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था और आज आचार्य समय सागर जी महाराज के चरण प्रक्षालन का अवसर उनके जीवन की अमूल्य आध्यात्मिक पूंजी बन गया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म मोक्ष का द्वार है और संतों का सान्निध्य जीवन को सही दिशा देता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में “जियो और जीने दो”, गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति, स्वदेशी भाषा, संस्कारयुक्त शिक्षा और आत्मसंयम के संदेश को समाज के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा और संतों की तपस्या से है, जिसने विश्व में देश को विशिष्ट स्थान दिलाया है।
उन्होंने बताया कि आचार्य श्री द्वारा भेंट की गई तीन पुस्तकों नेस्वदेशी भाषा के सम्मान, विज्ञान के साथ संस्कृति के समन्वय और आत्मसम्मान का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा होना चाहिए और जनप्रतिनिधियों का प्रत्येक निर्णय समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए होना चाहिए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री से प्रदेश और सरकार पर अपना मंगल आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ आचार्य श्री का जयघोष किया। वहीं मंच से मुख्यमंत्री महोदय ने आचार्य श्री को राज्य अतिथि घोषित किए जाने की घोषणा की।
विधान सभा में। विशेष सत्र बुलाकर आचार्य श्री की के उद्बोधन की बात कही इस अवसर पर श्री यादव का स्वागत किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

