राजधानी दिल्ली में आज भी बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन, CJP ने दी सरकार को चेतावनी
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। सरकार के साथ बातचीत के बावजूद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सहमति नहीं बनने से CJP ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है।
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के बीच शनिवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।

वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार को साफ चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं हुईं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में लोग लगातार प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।
