Three men sit cross-legged on a bed in a green room, with clothes and a black bag hanging on the wall behind them.

नहीं रहे बांग्लादेश वार हीरो अब्दुल गफूर आज़ाद उर्फ फ़ौजी अब्बा 

देश

नहीं रहे बांग्लादेश वार हीरो अब्दुल गफूर आज़ाद उर्फ फ़ौजी अब्बा 

 

रामगंजमंडी |

1971 में बांग्लादेश जंग के हीरो रहे अब्दुल गफूर आर्मी की ASC (MT) में थे और 1971 में जंग के दौरान सिलीगुड़ी में तैनात थे, एक ऑपरेशन के दौरान अपने 12 सीनियर सैनिकों के साथ बांग्लादेश के फौजियों द्वारा कैद कर लिए गए थे और 22 दिन कैद में रहे लेकिन अपने 12 साथियों के साथ बच निकलने में कामयाब रहे और कई बांग्लादेशी सैनिकों को भी मौत के घाट उतारा इस दौरान पैर में गोली भी लगी। 

 

सभी 12 सैनिकों को मेजर प्रीतम सिंह द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

अब्दुल गफूर उर्फ आजाद को गंभीर बीमारी के चलते आर्मी मेडिकल बोर्ड द्वारा रिटायर कर दिया गया था , अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने अभावों में जीवन बिताया और गरीब नवाज कॉलोनी में किराए से रहते थे , इसी साल जनवरी में हमदर्द हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी जो पिछले कुछ समय से उनकी राशन द्वारा सहायता कर रही थी, ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दुनिया के सामने उनकी कहानी रखी ओर उन्हें अपने अंतिम दिनों में उचित सम्मान दिलाने की कोशिश की 2 जून 2026 को फौजी अब्बा ने झालावाड़ में अपनी अंतिम सांस ली और सदा के लिए अमर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *