जयपुर के श्रेष्ठी, समाज सेवी आलोक -प्रमिला शाह*सम्मेद शिखर जी में आदिवासियोंं को भोजन व वस्त्र वितरित किये*

धर्म

जयपुर के श्रेष्ठी, समाज सेवी आलोक -प्रमिला शाह*सम्मेद शिखर जी में आदिवासियोंं को भोजन व वस्त्र वितरित किये*

जयपुर / सम्मेद शिखर

जैन धर्म के सबसे बडे शाश्वत तीर्थ क्षेत्र, 20 तीर्थंकरों के तप व मोक्ष निर्वाण भूमि सम्मेद शिखरजी,मधुबन, झारखंड में अष्टान्हिका महापर्वों में भगवान नेमि नाथ जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर बीसपंथी कोठी के प्रांगण में आदिवासियों को भोजन करवाकर वस्त्र वितरित किये।

 

 

आदिनाथ महिला मंडल की धर्म / प्रचार मंत्री अनिता बडजात्या ने अवगत करवाया कि जयपुर से एक धार्मिक यात्रा दल गुणायतन , सम्मेद शिखर जी में आयोजित संस्कृति के सिध्द चक्र महामंडल विधान जो परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज जी के सानिध्य में हो रहा है में भाग लेने आया हुआ है, उसी दल के संघपति आलोक प्रमिला शाह जयपुर के नेतृत्व में यह परोपकारी कार्य किया गया।

उक्त दल के सम्माननीय सदस्य अनिल जैन गदिया बयाना वाले जयपुर / सम्मेद शिखर जी जो जैन समाज के गौरव हैं, सम्पूर्ण जैन समाज के एक मात्र प्रतिनिधि हैं, कैलाश मानसरोवर की सातवीं वार यात्रा कर सम्मेद शिखरजी आने पर उनका अभिनन्दन स्वागत किया गया, गदिया जी ने परम पूज्य मुनि श्री आदर्श सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद।

उक्त दल में लता सोगानी, भावना झांझरी, नीलम ठोलिया, प्रीति छाबडा, प्रमिला शाह, अनिता बडजात्या, उदयभान जैन जयपुर, आलोक शाह, अनिल जैन गदिया आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

नो दिवसीय महापर्व 29 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सिध्दों की आराधना चल रही है, 24 जुलाई को 64 अर्घ्य चढाकर भक्ति की जायेगी।

——-

प्रेषक– उदयभान जैन जयपुर

मो- 94143- 06696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *