*अष्टान्हिका महापर्व में सिद्धों की अराधना हेतु जयपुर से सम्मेद शिखर जी सिध्द क्षेत्र के लिये रवाना हुए सैंकडों यात्री*
जयपुर, 18 जुलाई । जैन धर्म के महापर्व अष्टान्हिका 21जुलाई से 29 जुलाई तक सिध्दों की अराधना हेतु एक यात्री दल 18 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे जयपुर जंन्कशन से अजमेर सियालदा एक्सप्रेस से सैंकडों यात्री सम्मेद शिखर, झारखण्ड के लिए रवाना हुए। 19 को पहुँच कर 20 जुलाई को जैन धर्म के सर्वोच्च शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी की वन्दना करेंगे।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि एक दल का नेर्तत्व गायत्री नगर महारानी फार्म निवासी आलोक – प्रमिला शाह कर रहे हैं, जो गुणायतन में परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सिध्दचक्र महामंडल विधान में शामिल होंगे।
और एक दल का नेर्तत्व दुर्गापुरा निवासी अनिल जैन पाटनी काशीपुरा वाले कर रहे हैं, जिनके प्रतिष्ठाचार्य पं विमल कुमार जैन बनेठा वाले हैं जो शान्तिसागर धाम में सिध्द भूमि पर सिध्दों की अराधना -सिध्दचक्र महामंडल विधान पूजा करायेंगे।
यात्रियों का स्वागत सम्मान गायत्री नगर महारानी फार्म मन्दिर प्रबन्ध समिति के संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, पदम झांझरी, सुनील सोगानी, सोनाली ठोलिया आदि ने माला पहनाकर किया।
उक्त यात्री दल 1 अगस्त को वापिस जयपुर लौटेगा।
—–
प्रेषक— उदयभान जैन जयपुर
मो_ 94143-06696
