मुनिश्री सुधासागर महाराज का 23 को सुमति धाम इंदौर में होगा मंगल आगमन मनीष गोधा सपना गोधा कहा कथन”गुरुचरण इंदौर की ओर ही बढ़ रहे हैं”हुआ साकार
इंदौर।
परम पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर महाराज का वर्षा योग 2026 इंदौर में होना तय हो गया है
विगत कुछ दिन पूर्व श्रेष्ठी मनीष गोधा एवं सपना गोधा ने रविवार, 6 जुलाई को आवन (जिला गुना) पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में श्रद्धा और भक्ति से वर्षायोग 2026 हेतु विनम्र निवेदन किया था
गोधा दंपति ने गुरुचरणों में निवेदन करते हुए कहा था कि “मुनिपुंगव श्री का वर्षायोग इंदौर शहर की वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गुरुजी के सान्निध्य में आयोजित होने वाले श्रावक संस्कार शिविर एवं मौजी बंधन संस्कार जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए, जिससे जैन संस्कृति और संस्कारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

इस अवसर पर मनीष गोधा ने गुरुचरणों का पदप्रक्षालन कर पावन चरणरज को अपने मस्तक पर धारण किया था और आशीर्वाद प्राप्त किया था।
गोधा दंपति ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, था की”हमें पूर्ण आस्था है कि गुरुचरण इंदौर की ओर ही बढ़ रहे हैं।”वह यथार्थ सत्य रूप में परीक्षित हो गया है। गुरुदेव का मंगल आगमन सुमति धाम तीर्थ पर 23 जुलाई की बेला में होने जा रहा है। जिसको लेकर सुमति धाम परिवार एवं समस्त इंदौर वासी काफी उत्साहित है और समस्त इंदौर वासियों के साथ गोधा दंपति की खुशी दुगनी हो गई है और उनका उत्साह भी और दुगना हो गया है
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वे कई बार मुनिपुंगव श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच चुके हैं।गौरतलब है कि गोधा परिवार ने सुमतिधाम जैसी अनुपम धार्मिक धरोहर समाज को समर्पित की है। साथ ही पट्टाचार्य महोत्सव को भी भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देकर जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
— अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

