दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद में प्रथम बार हुआ परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश

धर्म

दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद में प्रथम बार हुआ परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश

नसीराबाद 

दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय रहा कि प्रथम बार परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ।

 

 

मंगल प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह, भक्ति एवं श्रद्धा के साथ पूज्य मुनिराजों की अगवानी की। जयघोष, धर्मध्वज एवं मंगलमय वातावरण के बीच नगर धर्ममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेवों के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

यह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय अवसर नसीराबाद के धार्मिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। वही रामगंजमंडी से संत सेवा में समर्पित परम मुनिभक्त श्री आदिश जैन भी गुरुदेव के साथ पैदल बिहार में सम्मिलित रहे

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *