*धामनोद के श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आज से अष्टांहिका महापर्व के अवसर श्री नंदीश्वर महामंडल विधान का आयोजन किया गया भक्ति को देखकर इंद्र देवता भी हुए प्रसन्न बरस पड़े*
*धामनोद//
धामनोद में दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आज से अष्टांहिका महापर्व पर नित्य श्री जी का अभिषेक शांतिधारा के लाभार्थी सुरक्षा अजय जैन व पंडित नितिन जैन बने आज से नंदीश्वर महामंडल विधान का भव्य आयोजन अशोक प्रधान के सान्निध्य में आयोजित किया गया जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी यश जैन समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान ने बताया कि समस्त कार्यकारिणी के सदस्य व समाजजन व महिलामंडल इस आयोजन की तैयारी कर रही थी आज विधि विधान से पूजन की शुरुआत नंदीश्वर दीप मंडल का बहुत सुंदर रचना मांडने में की गई उसकी सजावट भी की गई हे आज महिलाओं ने श्री कलश की स्थापना कर अष्ट प्रातिहार्य विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त किया दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी डॉ प्रकाश कियावत सुशील जैन संरक्षक राकेश जैन समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान उपाध्यक्ष संदीप मंडलोई सहसचिव अजय जैन कोषाध्यक्ष विजय जैन झंडा पूर्व अध्यक्ष महेश जैन को मिला आज श्री अशोक प्रधान के मार्ग निर्देशन में पूजन प्रारंभ कराया जहां महिला पुरुष पूजन कर द्रव्य व गोले अर्पित कर रहे थे मंडल विधान में राकेश जैन संदीप मंडलोई बैंक वाले बाबूजी भी थे महिलाओं ने ईश्वर के सामने भक्ति व नृत्य के भक्ति के रंग में रंग गई थी आज भक्ति को देखकर इंद्र जो बहुत दिनों से रूठे थे बरस पड़े जो लगातार बरस ही रहे है।
यह आयोजन 29जुलाई तक चलेगा जिसमें नंदीश्वर दीप जम्बूद्वीप से आठवां दीप नंदीश्वर दीप हे। यह नंदीश्वर दीप समुद्र से विशेषित हे इस दीप का मंडलाकार से विस्तार एक सो तिरसठ करोड़ चौरासी लाख योजन हे प्रथम अजनगिरी पर्वत इस दीप में पूर्व दिशा में ठीक बीचोबीच अंजनगिरी नाम का पर्वत हे यह 84000 योजन विस्तृत ओर इतना ही ऊंचा संवृत गोल हे तथा इंद्रनील मनी से निर्मित हे सचिव प्रभा प्रधान ने बताया कि मंदिर में सजावट व रोशनी भी लगाई गई हे
