आचार्य सुनील सागर महाराज संध का निवाई से पदमपुरा के लिए हुआ मंगल विहार

धर्म

आचार्य सुनील सागर महाराज संध का निवाई से पदमपुरा के लिए हुआ मंगल विहार

निवाई :

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में मंगलवार को आचार्य सुनील सागर महाराज एवं आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर निवाई से अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के लिए मंगल विहार हुआ।

 

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आचार्य सुनील सागर एवं आचार्य शशांक सागर महाराज मंगलवार को संध सहित निवाई से गाँव मुंडिया के लिए पद विहार हुआ।

 

सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवम मोशयर मीटर उचित दर पर मिलते हैं। एवं उनकी रिपेयरिंग भी की जाती है।एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

आचार्य संध शांतिनाथ अग्रवाल जैन मंदिर से विहार कर

 

अहिंसा सर्किल पुलिस लाईन जयपुर रोड होते हुए मुंडिया गांव पहुंचे जहाँ जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अगुवानी की। जौंला ने बताया कि आचार्य संध रात्रि विश्राम मुंडिया गाँव में करके सुबह विहार करके चाकसू पहुंचेंगे। सांयकाल आरती गुरुभक्ति का कार्यक्रम किया गया। सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य संध बुधवार को चाकसू मे मंगल प्रवेश करेंगे। वहां से विहार करके अतिशय क्षेत्र पदमपुरा जाएंगे। विहार में जगह जगह आचार्य संध का श्रद्धालुओं ने पाद्प्रक्षालन एवं आरती करके स्वागत सत्कार किया गया। विहार से पूर्व मंदिर प्रांगण पर आचार्य सुनील सागर आचार्य शशांक सागर एवं आर्यिका विज्ञा श्री ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। विहार में समाज के लोग मौजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *