मालवा की धरा पर इतिहास रचेंगे निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज, आज सारंगपुर में प्रथम मंगल प्रवेश; भव्य अगवानी को तैयार पूरा नगर
उड़नखेड़ी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हाड़ौती सहित मालवा के हजारों श्रद्धालु होंगे मंगल प्रवेश के साक्षी
सारंगपुर |
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य, जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का मंगलवार को पहली बार सारंगपुर में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश होगा। मालवा की पावन धरती पर उनके प्रथम आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। गुरुदेव का मंगल विहार मध्यप्रदेश के बीनागंज से देवी अहिल्या की नगरी इंदौर की ओर जारी है, जहां इस वर्ष उनका वर्षायोग सम्पन्न होगा।
मुनिश्री के पावन विहार से मालवा अंचल का वातावरण धर्ममय हो उठा है। प्रत्येक नगर स्वयं को धन्य मान रहा है और गुरुदेव के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं में भक्ति, उत्साह और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
सोमवार को मुनिश्री ससंघ का मंगल प्रवेश ग्राम मऊ में हुआ, जहां शाम को ब्रिज के समीप आयोजित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धर्म, अध्यात्म, संयम, संस्कार, परिवार, समाज और दैनिक जीवन से जुड़े अनेक प्रश्न रखे। मुनिश्री ने सरल, प्रेरक और व्यवहारिक उत्तर देकर सभी को आत्मकल्याण का मार्ग बताया।
सुबह 8:30 बजे होगी भव्य अगवानी
मंगलवार प्रातः 8:30 बजे एबी रोड स्थित गणेश विहार पर श्री सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा मुनिश्री की भव्य अगवानी की जाएगी। इसके बाद विशाल शोभायात्रा गणेश विहार से महावीर कीर्ति स्तंभ (बस स्टैंड) होते हुए राठी परिसर पहुंचेगी, जहां मुनिश्री के मंगल प्रवचन एवं आहारचर्या का आयोजन होगा।
श्री सकल दिगंबर जैन समाज, सारंगपुर ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक मंगल प्रवेश में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
उड़नखेड़ी में श्रद्धा का अनुपम दृश्य
सोमवार को मुनिश्री ससंघ का पहली बार उड़नखेड़ी नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज एवं ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना, मंगल आरती और भजन-कीर्तन के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पद प्रक्षालन कर मुनि संघ की मंगल अगवानी की।
मुनिश्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सारंगपुर, उज्जैन, सुसनेर, धामंदा, पचोर, कोटा, रामगंजमंडी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

हाड़ौती के भक्त भी सेवा में अग्रणी
गुरुदेव के मंगल विहार में हाड़ौती (राजस्थान) के श्रद्धालु भी पूरे समर्पण के साथ सेवा एवं धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एवं परम मुनि भक्त श्री हुकुम जैन ‘काका’ तथा रामगंजमंडी के संत सेवा में सक्रिय श्री आनंद जैन ठोरा लगातार गुरुदेव के पदविहार में सहभागी बनकर सेवा और धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
— अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
मो.: 99297 47312
Historic First Arrival of Muni Shri Sudhasagar Maharaj in Sarangpur Today; Grand Welcome Planned Across the City
Devotees from Malwa and Hadoti gather in large numbers as the revered saint continues his sacred journey toward Indore for Chaturmas
Sarangpur (Madhya Pradesh):
The sacred city of Sarangpur is set to witness a historic spiritual occasion on Tuesday as Niryapak Shraman Muni Shri 108 Sudhasagar Maharaj, the revered disciple of Acharya Shri 108 Vidyasagar Maharaj, makes his first-ever auspicious entry into Sarangpur.
Muni Shri is currently on his holy foot journey from Beenaganj to Indore, where he will observe this year’s Chaturmas (monsoon retreat). His spiritual journey has filled the Malwa region with devotion and enthusiasm, with devotees in every town considering themselves blessed to receive his divine presence.
On Monday, the Muni Sangh arrived at Mau village, where an evening Question & Answer Spiritual Session was organized near the bridge. Devotees sought guidance on religion, spirituality, self-discipline, family values, social responsibilities, and everyday life. Muni Shri’s inspiring and practical responses deeply impressed the gathering.
Grand Procession to Begin at 8:30 AM
On Tuesday morning, the grand welcome ceremony will begin at 8:30 AM at Ganesh Vihar on AB Road. A magnificent procession will then proceed through Ganesh Vihar, Mahavir Kirti Stambh (Bus Stand), and conclude at Rathi Parisar, where Muni Shri will deliver his spiritual discourse followed by Ahar Charya (monastic alms ceremony).
The Shri Sakal Digambar Jain Samaj, Sarangpur, has appealed to devotees from across the region to participate in this historic occasion and receive spiritual blessings.
Grand Reception in Udan Khedi
Earlier on Monday, Muni Shri made his first-ever entry into Udan Khedi, where members of the Jain community and local residents welcomed him with devotional prayers, Mangal Aarti, and bhajans. Throughout the town, devotees performed Pad Prakshalan (ceremonial washing of the feet) and offered heartfelt respects to the Muni Sangh.
Thousands of devotees from Sarangpur, Ujjain, Susner, Dhamanda, Pachore, Kota, Ramganj Mandi, and nearby areas gathered to seek the saint’s blessings.
Hadoti Devotees Actively Participating
Devotees from Rajasthan’s Hadoti region are also actively participating in Muni Shri’s holy journey. Shri Hukum Jain ‘Kaka’, President of the Chandrodaya Teerth Committee, and Shri Anand Jain Thora of Ramganj Mandi, known for his dedicated service to Jain saints, have been accompanying the Muni Sangh and earning spiritual merit through their devoted service.
Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganj Mandi
Mobile: +91 99297 47312

