सुमतिधाम में आचार्य श्री के मंगल चरण पड़ते ही भाव-विभोर हुआ परिवार, मनीष-सपना गोधा बोले— ‘यह हमारे जीवन का परम सौभाग्य’
इंदौर।
आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज ससंघ के पावन चरण सुमतिधाम में पड़ते ही पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर धर्मवत्सल दंपति श्री मनीष गोधा एवं श्रीमती सपना गोधा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस शुभ घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अनेक अवसरों पर आचार्य श्री से विशाल संघ सहित सुमतिधाम पधारने का विनम्र आग्रह किया था। पूर्व में यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सका, लेकिन आज संपूर्ण संघ के साथ गुरुदेव का सुमतिधाम में मंगल प्रवेश उनके जीवन का अविस्मरणीय और परम सौभाग्य बन गया।
उन्होंने कहा कि इंदौर सदैव धर्म और आध्यात्म की पावन भूमि रही है। गत वर्ष जहां नगर को सैकड़ों संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ था, वहीं इस वर्ष आचार्य श्री के ससंघ आगमन से संपूर्ण वातावरण समवसरण जैसी दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा है। गुरुदेव के दर्शन मात्र से मन निर्मल होता है और जीवन धन्य हो जाता है।
मनीष गोधा एवं सपना गोधा ने आचार्य श्री से आगामी चातुर्मास सुमतिधाम में संपन्न करने का विनम्र निवेदन भी किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुमतिधाम परिवार एवं समस्त इंदौर जैन समाज तन, मन और धन से चातुर्मास को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ सेवा में तत्पर रहेगा।
इसी क्रम में सुमतिधाम से आचार्य श्री का मंगलमय विहार इंदौर नगर के भव्य प्रवेश हेतु संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी: माही जैन धीरावत
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
मो.: 9929747312
Acharya Shri’s Auspicious Arrival at Sumatidham Fulfills a Cherished Wish; Manish and Sapna Godha Call It the Greatest Blessing of Their Lives
Indore:
The arrival of Acharya Shri 108 Sunil Sagar Ji Maharaj, accompanied by his Sangh, at Sumatidham transformed the entire परिसर into a center of devotion, spirituality, and divine energy. On this sacred occasion, Shri Manish Godha and Smt. Sapna Godha expressed their heartfelt emotions, saying they had been eagerly waiting for this blessed moment for a long time.
They shared that they had repeatedly and humbly invited Acharya Shri to visit Sumatidham with the entire Sangh. Although they were unable to receive this privilege earlier, the Acharya’s auspicious arrival with the full Sangh has now become one of the most memorable and blessed moments of their lives.
The couple said that Indore has always been known as a city of spirituality and religious values. While the city was blessed with the presence of hundreds of Jain saints last year, this year’s arrival of Acharya Shri with his Sangh has filled the entire atmosphere with the divine aura and spiritual energy reminiscent of a Samavasaran. They added that even a glimpse of the revered Acharya purifies the mind and makes life truly blessed.
Manish and Sapna Godha also humbly requested Acharya Shri to graciously consider holding the upcoming Chaturmas at Sumatidham. They expressed confidence that the entire Sumatidham family, along with the Jain community of Indore, is fully committed to making the Chaturmas a grand, divine, and memorable spiritual event through dedicated service with body, mind, and resources.
Following this, Acharya Shri’s auspicious procession proceeded from Sumatidham towards Indore city, where devotees welcomed the revered saint with immense enthusiasm and deep devotion.
Information Courtesy: Mahi Jain Dheerawat
Compiled by: Abhishek Jain Luhadiya, Ramganjmandi
Mobile: +91 99297 47312

