इंदौर धर्ममय: आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगर प्रवेश रविवार को, राजवाड़ा से निकलेगी विराट शोभायात्रा, महावीर कीर्ति स्तंभ पर होगा ऐतिहासिक स्वागत

धर्म

इंदौर धर्ममय: आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगर प्रवेश रविवार को, राजवाड़ा से निकलेगी विराट शोभायात्रा, महावीर कीर्ति स्तंभ पर होगा ऐतिहासिक स्वागत

सुमतिधाम में मंगल प्रवेश के बाद श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, इंदौर चातुर्मास को लेकर जैन समाज में उत्साह चरम पर

इंदौर | 11 जुलाई

दिगंबर जैन परंपरा के प्रख्यात संत आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज ससंघ के इंदौर आगमन से पूरा शहर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के रंग में रंग गया है। 10 जुलाई को गोमटगिरि सिद्धक्षेत्र के दर्शन के उपरांत आचार्य श्री ससंघ का सुमतिधाम में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने जयघोष, भक्ति और श्रद्धा के साथ गुरुदेव का भावपूर्ण स्वागत किया। सायंकाल आयोजित मंगल आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

इस पावन अवसर पर धर्मवत्सल दंपति श्री मनीष गोधा एवं श्रीमती सपना गोधा ने श्रद्धापूर्वक गुरुदेव के मंगल प्रवेश का सौभाग्य प्राप्त किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि “मनुष्य का वास्तविक वैभव धन-संपत्ति नहीं, बल्कि ऐसा जिनमंदिर और गुरु-सान्निध्य है जहां सम्यक् तत्वज्ञान की प्राप्ति हो। आत्मा ही वास्तविक भगवान है, इसलिए आत्मजागरण और धर्ममय जीवन ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

 

आज निकलेगी भव्य नगर प्रवेश शोभायात्रा

 

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगर प्रवेश 12 जुलाई, रविवार प्रातः 7:30 बजे ऐतिहासिक राजवाड़ा से प्रारंभ होगा। विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ेगी। मार्ग में नेमिनगर जैन कॉलोनी के अध्यक्ष श्री कैलाश लुहाड़िया, मुख्य संयोजक श्री इन्द्र कुमार सेठी सहित विभिन्न जैन संस्थाएं एवं समाजजन पाद प्रक्षालन, चरण वंदन और अभिनंदन कर गुरुदेव का स्वागत करेंगे।

 

महावीर कीर्ति स्तंभ पर होगा भव्य अभिनंदन

 

शोभायात्रा रीगल स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पहुंचेगी, जहां उदासीन आश्रम ट्रस्ट, श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, महावीर ट्रस्ट तथा अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के मार्गदर्शन में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आचार्य श्री का भव्य स्वागत, पाद प्रक्षालन एवं वंदन किया जाएगा। इसके उपरांत उदासीन आश्रम स्थित महावीर मंदिर में विशाल धर्मसभा आयोजित होगी।

 

इंदौर के लिए ऐतिहासिक रहेगा वर्ष 2026 का चातुर्मास

 

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर की जैन कॉलोनी में संपन्न होगा। नगर प्रवेश और चातुर्मास को लेकर संपूर्ण जैन समाज में उत्साह का अभूतपूर्व वातावरण है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यह आध्यात्मिक चातुर्मास इंदौर के धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्थापित होगा।

 

प्राप्त जानकारी: माही जैन धीरावत

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

Acharya Shri Sunil Sagar Ji Maharaj Sangh to Make Grand Entry into Indore; Massive Procession from Rajwada, Magnificent Welcome at Mahavir Kirti Stambh

 

Indore | July 11

 

The arrival of renowned Digambar Jain saint Acharya Shri 108 Sunil Sagar Ji Maharaj and his monastic Sangh has immersed the city of Indore in an atmosphere of devotion and spirituality. After offering prayers at the sacred Gomatgiri Siddha Kshetra on July 10, Acharya Shri and the Sangh made a grand ceremonial entry into Sumati Dham, where devotees welcomed them with immense reverence, enthusiasm, and heartfelt devotion. A large number of followers participated in the evening Mangal Aarti, creating a deeply spiritual ambiance.

 

On this auspicious occasion, Shri Manish Godha and Smt. Sapna Godha had the privilege of ceremonially welcoming Acharya Shri with profound faith and devotion. Addressing the religious assembly, Acharya Shri said that true prosperity does not lie in material wealth but in having a Jain temple and the guidance of an enlightened Guru, where one can attain right knowledge. He emphasized that the soul itself is the true God and inspired devotees to awaken their inner self and lead a righteous, spiritual life.

 

Grand Procession on Sunday

 

The grand city procession of Acharya Shri Sunil Sagar Ji Maharaj Sangh will begin at 7:30 a.m. on Sunday, July 12, from the historic Rajwada. The magnificent procession will pass through major routes of the city. Along the way, Shri Kailash Luhadiya, President of Neminagar Jain Colony, Chief Coordinator Shri Indra Kumar Sethi, along with several Jain organizations and community members, will perform Pad Prakshalan (ceremonial washing of the Guru’s feet), Charan Vandan, and welcome ceremonies in honor of Acharya Shri.

 

Magnificent Reception at Mahavir Kirti Stambh

 

The procession will reach Mahavir Kirti Stambh near Regal, where Udasin Ashram Trust, Shri Digambar Jain Samaj Samajik Sansad (Kirti Stambh), Digambar Jain Social Group Federation, Mahavir Trust, and various Jain organizations, under the guidance of Antarmukhi Muni Pujya Sagar Maharaj, will accord Acharya Shri a grand reception with Pad Prakshalan and devotional honors. This will be followed by a large religious discourse at the Mahavir Temple in Udasin Ashram.

 

Historic Chaturmas in Indore

 

Acharya Shri Sunil Sagar Ji Maharaj’s 2026 Chaturmas will be observed at Jain Colony, Indore. The entire Jain community is filled with excitement and devotion ahead of the city entry and Chaturmas. Devotees believe that this sacred spiritual stay will become a golden chapter in Indore’s religious history.

 

Source: Information received from Mahi Jain Dhirawat

Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganj Mandi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *