श्रीजी कॉलोनी में मिशन ग्रीन रामगंजमंडी के तहत 22 पौधों का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रामगंजमंडी।
दिया (Divine India Youth Association) के मिशन ग्रीन रामगंजमंडी अभियान के अंतर्गत शनिवार प्रातः श्रीजी कॉलोनी स्थित सरकारी गार्डन (बाफना पेट्रोल पंप के पीछे) में 22 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, कॉलोनीवासियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मिशन ग्रीन रामगंजमंडी अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर वृक्षारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी है।

संस्था ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों एवं कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी अधिकाधिक लोगों से इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर टीम दिया के सदस्य एवं श्रीजी कॉलोनी के गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।



