पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज सानिध्य में 10 लक्षण पर्व एवं श्रावक संस्कार शिविर के अंतर्गत राजस्थान शैली के मंदिर के जैसा 350/90 का भव्य पांडाल तैयार
सागर
पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में 10 लक्षण पर्व के अवसर पर विशाल आयोजन के साथ भव्य श्रावक संस्कार शिविर आहूत होने जा रहा है।
इस विशाल आयोजन के लिए कोलकाता और राजस्थान के कलाकारों ने भव्य पांडाल तैयार किया है 350 बाई 90 मीटर के पंडाल में 2000 प्लाई, 600 मी ग्रीन नेट और 25000 मीटर सफेद कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। सवा लाख थर्माकोल
की सीटों से डिजाइन किस पंडाल की कोलकाता और राजस्थान के 100 से ज्यादा मजदूरों ने तैयार किया है। इसके बाद इसे




आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। पंडाल की विशेषता यह है कि दूर से देखने पर लगता है जैसे किसी भव्य विशाल राजस्थान शैली के मंदिर में खड़े हैं। रविवार की प्रातः बेला से यहां पर्यूषण पर्व के कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
