2016 की स्वर्णिम स्मृति: जब दो गुरु परंपराओं के मुनि संघों ने दिया वात्सल्य, विनय और एकता का अनुपम संदेश
बोरी से आंजना पहुंचे मुनि श्री आज्ञासागर जी, वर्षायोग स्थापना में मुनि श्री आगमसागर जी के साथ हुआ भावपूर्ण मिलन आज भी श्रद्धालुओं की स्मृतियों में अमिट
जैन समाज के इतिहास में कुछ ऐसे दिव्य और प्रेरणादायी क्षण अंकित हो जाते हैं, जो वर्षों बाद भी श्रद्धालुओं के हृदय में श्रद्धा, वात्सल्य और आत्मीयता का संचार करते हैं। वर्ष 2016 का ऐसा ही एक स्वर्णिम प्रसंग आज भी जनमानस की स्मृतियों में जीवंत है, जब अलग-अलग गुरु परंपराओं के दो मुनि संघों का आत्मीय मिलन समूचे जैन समाज के लिए आदर्श बन गया।
वर्ष 2016 में परम पूज्य आचार्य अभिनन्दन सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री आज्ञासागर जी महाराज बोरी ग्राम में वर्षायोग हेतु विराजमान थे। वहीं निकटवर्ती आंजना ग्राम में परम पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री आगमसागर जी महाराज ससंघ वर्षायोग कर रहे थे। आंजना में वर्षायोग कलश स्थापना का भव्य आयोजन आयोजित किया गया, जिसमें सानिध्य प्रदान करने के लिए मुनि श्री आज्ञासागर जी अपने संघ सहित बोरी से आंजना पहुंचे।
नगर प्रवेश पर दोनों मुनि संघों का अत्यंत विनय, वात्सल्य और आत्मीयता से भरा मिलन हुआ। इस अलौकिक दृश्य को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दोनों मुनि संघों के मंगल सानिध्य में वर्षायोग स्थापना का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अपने प्रवचन में मुनि श्री आज्ञासागर जी महाराज ने अत्यंत विनम्र भाव से कहा, “मुझे राम समझें या लक्ष्मण, मैं तो केवल एक साधर्मी साधक भाई के रूप में यहां उपस्थित हुआ हूं।” इस पर मुनि श्री आगमसागर जी महाराज ने भावविभोर होकर उत्तर दिया, “मुनि श्री, आप मेरे लिए निश्चित ही राम स्वरूप बड़े हैं, मैं तो लक्ष्मण समान छोटा भाई हूं, क्योंकि दीक्षा में आप मुझसे वरिष्ठ हैं।”
इन दोनों संतों के बीच व्यक्त हुए प्रेम, विनय और परस्पर सम्मान ने उपस्थित समाज को भावविभोर कर दिया। यह केवल दो संतों का मिलन नहीं था, बल्कि दो गुरु परंपराओं के बीच सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता का जीवंत उदाहरण था।
यह ऐतिहासिक और प्रेरणादायी प्रसंग आज भी जैन समाज को यह संदेश देता है कि गुरु परंपराएं भले अलग हों, लेकिन धर्म, विनय, वात्सल्य और साधर्मी भाव ही वास्तविक पहचान हैं। दोनों मुनि संघों एवं बोरी और आंजना की समाज ने उस दिन पूरे जैन जगत को एकता, प्रेम और भाईचारे का ऐसा संदेश दिया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा।
— जानकारी: शाह मधोक जैन, चितरी
— संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312
Golden Memory of 2016: A Heartwarming Reunion of Two Jain Monk Sanghas That Inspired the Entire Jain Community
Munishri Agyasagar Ji and Munishri Agamsagar Ji shared a memorable moment of humility, affection, and spiritual brotherhood during the Varshayog Kalash Sthapana ceremony at Anjana village.
Chitari/Ramganj Mandi: Some moments in spiritual history become timeless, leaving an everlasting impression on the hearts of devotees. One such golden memory dates back to 2016, when two Jain monk sanghas belonging to different guru traditions came together in a remarkable display of affection, humility, and mutual respect.
During the 2016 Varshayog, Munishri Agyasagar Ji Maharaj, a disciple of Acharya Abhinandan Sagar Ji Maharaj, was staying at Bori village. At the same time, Munishri Agamsagar Ji Maharaj, a disciple of the revered Acharya Vidyasagar Ji Maharaj, was observing Varshayog with his sangha at nearby Anjana village.
On the occasion of the Varshayog Kalash Sthapana ceremony in Anjana, Munishri Agyasagar Ji, along with his sangha, visited the village to bless the event. The warm and respectful welcome shared by both sanghas deeply moved everyone present, creating an unforgettable spiritual atmosphere.
The Varshayog installation ceremony concluded successfully under the divine presence of both revered monk sanghas. During his discourse, Munishri Agyasagar Ji humbly remarked, “Whether you consider me Lord Rama or Lakshmana, I have come here simply as a fellow spiritual brother.”
Responding with equal humility, Munishri Agamsagar Ji said, “For me, you are truly like Lord Rama, while I am like Lakshmana, because you are my senior in monastic initiation.”
The heartfelt exchange between the two revered monks filled devotees with emotion and conveyed a powerful message of unity, humility, and brotherhood. It demonstrated that while guru traditions may differ, the values of mutual respect, compassion, and spiritual harmony remain supreme.
This memorable event, made possible by both monk sanghas and the Jain communities of Bori and Anjana, continues to inspire the entire Jain community with the timeless ideals of unity, humility, and spiritual fellowship.
Source: Shah Madhok Jain, Chitari
Compiled by: Abhishek Jain Luhadia Ramganj Mandi

