विज्ञातीर्थ गुंसी में मनाया गया आचार्य विमलसागर जी महाराज का 30 वाँ समाधि दिवस
गुंसी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) में विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में आचार्य 108 श्री विमलसागर जी महाराज का 30 वां समाधि दिवस मनाया गया । इस अवसर पर गुरु भक्तों ने भक्ति भावों के साथ अर्घ्य समर्पण किये ।
तत्पश्चात माताजी ने प्रवचन सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संस्मरण सुनाते हुए कहा कि – आचार्य विमलसागर जी महाराज परोपकार के धनी थे । उनकी ज्योतिष विद्या , आयुर्वेदाचार्य , तपस्या , त्याग एवं समता से अनेकों दुखियों के दुःख को दूर किया । ऐसे वात्सल्य के दिवाकर आचार्यश्री के चरणों में त्रय भक्ति पूर्वक नमोस्तु करते हुए भावांजलि दी गई ।




आपको बता दे पावन तीर्थ पर आगामी 1 जनवरी 2024 को भगवान शांतिनाथ जी का महामस्तकाभिषेक का आयोजन होने जा रहा है । चातुर्मास समिती के अध्यक्ष अनिल बनेठा , मंत्री राजेन्द्र बगड़ी द्वारा आयोजन की तैयारियाँ चल रही है ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
