स्मृति के झरोखे से: जब विवाह मंडप छोड़ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरणों में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे दूल्हा-दुल्हन
6 जुलाई 2021 की अविस्मरणीय स्मृति, पिपरिया में भाव-विभोर कर देने वाला दृश्य
पिपरिया।
कुछ स्मृतियाँ समय के साथ धुंधली नहीं पड़तीं, बल्कि श्रद्धा और भावनाओं के साथ और भी जीवंत होती जाती हैं। ऐसी ही एक अविस्मरणीय घटना 6 जुलाई 2021, मंगलवार की है, जब परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज पिपरिया में विहार के दौरान रात्रि विश्राम के लिए शोभापुर रोड स्थित एक गार्डन के समीप विराजमान हुए थे।
उसी समय समीपस्थ क्षेत्र में श्री मुकेश जैन की पुत्री एवं श्री सतीश जैन के पुत्र का विवाह संस्कार संपन्न हो रहा था। जैसे ही नवविवाहित जोड़े को आचार्य श्री के आगमन का समाचार मिला, उन्होंने बिना विलंब किए विवाह की रस्मों को बीच में ही रोक दिया और सीधे गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच गए।
आचार्य श्री ने नवदंपति को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। गुरुचरणों में नतमस्तक दूल्हा-दुल्हन का वह भावपूर्ण दृश्य वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं की आंखें नम कर गया। हर व्यक्ति के हाथ सहज ही श्रद्धा से जुड़ गए और वातावरण गुरु भक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
निश्चित ही यह उस नवदंपति के महान पुण्यों का प्रतिफल था कि उन्हें युगप्रभावक, महामना महासाधक आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के साक्षात दर्शन और जीवन को मंगलमय बनाने वाला आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह प्रसंग आज भी श्रद्धालुओं के हृदय में एक अमिट और प्रेरणादायी स्मृति के रूप में जीवित है।
— संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312
From the Memory Lane: When a Bride and Groom Left Their Wedding Ceremony to Seek Blessings from Acharya Shri Vidyasagar Maharaj
A Heart-Touching Memory from Pipariya – July 6, 2021
Pipariya:
Some moments never fade with time; instead, they become cherished memories that continue to inspire devotion. One such unforgettable incident took place on Tuesday, July 6, 2021, when the revered Acharya Shri 108 Vidyasagar Maharaj halted at Pipariya during his sacred Vihar (spiritual journey).
That evening, Acharya Shri was staying overnight near a garden on Shobhapur Road while travelling from Sohagpur towards Jabalpur.
At the same time, the wedding ceremony of the daughter of Mukesh Jain and the son of Satish Jain was being solemnized nearby. As soon as the bride and groom learned of Acharya Shri’s arrival, they paused their wedding rituals and immediately went to seek his divine blessings.
Acharya Shri blessed the newlywed couple with his auspicious benediction. The deeply emotional sight of the bride and groom bowing at the feet of the revered saint filled everyone present with devotion. Witnessing this rare moment, all those gathered folded their hands in reverence, creating an atmosphere of profound faith and spiritual grace.
Indeed, it was a reflection of the couple’s immense spiritual merit that they were blessed with the sacred darshan and blessings of the great saint, Acharya Shri Vidyasagar Maharaj, making one of the most important days of their lives even more memorable and spiritually significant.
Compiled by: Abhishek Jain Luhadia Ramganjmandi 9929747312

