इंदौर वर्षायोग 2026 के लिए मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी से भावपूर्ण निवेदन, गोधा दंपति ने कहा— “गुरुचरण इंदौर की ओर ही बढ़ रहे हैं”

धर्म

इंदौर वर्षायोग 2026 के लिए मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी से भावपूर्ण निवेदन, गोधा दंपति ने कहा— “गुरुचरण इंदौर की ओर ही बढ़ रहे हैं”

इंदौर।

इंदौर वर्षायोग 2026 को लेकर धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिगंबर जैन सामाजिक संसद, कीर्ति स्तंभ, सुमतिधाम ट्रस्ट, आनंद जगोधा परिवार एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से श्रेष्ठी मनीष गोधा एवं सपना गोधा ने रविवार, 6 जुलाई को आवन (जिला गुना) पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में श्रद्धा और भक्ति से वर्षायोग 2026 हेतु विनम्र निवेदन प्रस्तुत किया।

 

 

गोधा दंपति ने गुरुचरणों में निवेदन करते हुए कहा कि “मुनिपुंगव श्री का वर्षायोग इंदौर शहर की वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गुरुजी के सान्निध्य में आयोजित होने वाले श्रावक संस्कार शिविर एवं मौजी बंधन संस्कार जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए, जिससे जैन संस्कृति और संस्कारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

इस अवसर पर मनीष गोधा ने गुरुचरणों का पदप्रक्षालन कर पावन चरणरज को अपने मस्तक पर धारण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोधा दंपति ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “हमें पूर्ण आस्था है कि गुरुचरण इंदौर की ओर ही बढ़ रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वे कई बार मुनिपुंगव श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच चुके हैं।

 

 

गौरतलब है कि गोधा परिवार ने सुमतिधाम जैसी अनुपम धार्मिक धरोहर समाज को समर्पित की है। साथ ही पट्टाचार्य महोत्सव को भी भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देकर जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

— अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

Godha Couple Submits Humble Request at the Holy Feet of Muni Pungav Shri Sudhasagar Ji for Indore Varshayog 2026

Indore:

Preparations and devotional efforts for Indore Varshayog 2026 have gained momentum. On July 6, representing Digambar Jain Samajik Sansad, Kirti Stambh, Sumatidham Trust, Anand Jagodha Family, and the entire Jain community of Indore, philanthropist Mr. Manish Godha and Mrs. Sapna Godha visited Aawan (District Guna) and respectfully submitted a heartfelt invitation at the holy feet of Niryapak Shraman Muni Pungav Shri 108 Sudhasagar Ji Maharaj and his Sangh, requesting him to grace Indore with his Varshayog in 2026.

The Godha couple expressed that “Indore is in great need of the sacred presence of Muni Pungav Shri during Varshayog.” They also conveyed their aspiration to organize renowned Jain initiatives such as the Shravak Sanskar Camp and Mauji Bandhan Sanskar on a grand international scale under the revered saint’s guidance, so that Jain values and culture may reach a wider audience.

On this occasion, Mr. Manish Godha performed the ceremonial washing of the revered Guru’s feet and reverently placed the sacred dust of the Guru’s feet upon his forehead as a mark of devotion.

The couple further said, “We have complete faith that the revered Guru’s footsteps are moving towards Indore.” It is noteworthy that they have previously visited several times to seek the blessings of Muni Pungav Shri.

The Godha family has made a significant contribution to the Jain community by establishing Sumatidham, a remarkable spiritual heritage. They also played a pivotal role in organizing the Pattacharya Mahotsav on a magnificent scale, further enhancing the glory and prestige of Jain Dharma.

Report: Abhishek Jain Luhadia Ramganjmandi 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *