आगरा में दानोदय तीर्थ हस्तिनापुर मे पंचकल्याणक के लिए जा रही जिन प्रतिमा का पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में मुखावलोकन व तिलक दान क्रिया का हुआ भव्य आयोजन!
आगरा,
दि.16/12/23, छीपीटोला दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे पार्श्व धाम के प्रांगण में सन्त शिरोमणी आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से हस्तिनापुर में निर्माणाधीन दानोदय तीर्थ हस्तिनापुर में स्थापित होने वाली विशाल 11फुट श्वेत वियतनामी पाषाण की प्रतिमा आज रात्रि में ट्रौले से छीपीटोला पार्श्वधाम पहुंची,
जहा आज प्रात: पूज्य मुनीश्री के प्रवचनों के बाद पूज्य श्री के




सानिध्य में प्रतिमा के पुण्यार्जक श्री योगेन्द्र जैन खेकडा व मुख्य संयोजक व हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र बडा मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष श्री जीवेन्द्र जैन जी गाजियाबाद के समक्ष भगवान मुनिसुव्रत की भव्य मूर्ती का मुखावलोकन व तिलक दान की क्रिया सैंकडों भक्तों की उपस्थित में जयकारों के साथ सम्पन्न हुई !
