*भारत विकास परिषद द्वारा सेवा पखवाड़े के 8वें दिन स्व.श्रीराम मीठा की स्मृति में रक्तदान शिविर*
*परिजनों ने 28 यूनिट रक्त एकत्रित कर पीड़ित मानवता की सेवा हेतु दिया*
धामनोद //
भारत विकास परिषद शाखा धामनोद द्वारा संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जन्मजयंती 27 जून से लेकर परिषद स्थापना दिवस 10 जुलाई के बीच चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के 8वें दिन परिषद के अनुरोध एवं प्रेरणा से अक्षत ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से पाटीदार समाज के प्रतिष्ठित श्रीरामजी मीठा के निधन पर उनके उत्तर कार्यक्रम में श्री अंबिका देवी धर्मशाला परिसर में परिवारजनों, मित्र एवं रिश्तेदारों ने पीड़ित मानवता की सेवा हेतु 28 यूनिट रक्तदान कर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देकर नगर में अनूठी मिसाल पेश की ।
भारत विकास परिषद एवं अक्षत ब्लड बैंक द्वारा इस हेतु मीठा परिवार का आभार व्यक्त कर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । पुत्र अनिल मीठा द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया । धामनोद नगर में इस अनोखी पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ।
इसके पूर्व परिषद द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत
प्रथम दिवस जल संरक्षण जागरूकता अभियान, द्वितीय दिवस नशामुक्ति जागरूकता अभियान, तृतीय दिवस दिव्यांगजन सेवा के तहत दिव्यांग क्रिकेट में अद्भुत प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग मुकद्दर खराड़े (अंगा) का अभिनंदन कर सम्मान किया गया, चतुर्थ दिवस जीवदया के तहत पक्षियों के दाना पानी हेतु बालाजी मंदिर में एक क्विंटल मक्का दान की गई । पंचम दिवस अन्नपूर्णा संस्था के नेत्र शिविर के दौरान वृद्धजन सम्मान के तहत 5 महिलाओं को अंग वस्त्र ओड़ाकर श्रीफल एवं साड़ी प्रदान कर सम्मान किया गया । इसी दिन परिषद परिवार के डॉक्टर एवं CA का भी सम्मान किया गया । षष्ठम दिवस मां नर्मदा अकादमी में परिषद के राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य सेवा रविंद्र सोनी, रीजनल संगठन सचिव सुनील लवंगकर एवं संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल की उपस्थिति में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत दो श्रेष्ठ छात्रों एवं दो श्रेष्ठ गुरुओं का सम्मान किया गया । सप्तम दिवस शासकीय अस्पताल में मरीजों एवं सहयोगियों को पौष्टिक आहार खिचड़ी का वितरण किया गया ।
इन सभी सेवा कार्यों में प्रांत अध्यक्ष विजय नामदेव, शाखा अध्यक्ष डॉ मनोज नाहर, सचिव राजू सलूजा, कोषाध्यक्ष राजेश पारीक, सचिन यादव, संस्कार संयोजक रमेशचंद्र वर्मा, नरेंद्र तिवारी, दीपक प्रधान, देवकरण पाटीदार, राकेश पाटीदार, दुर्गेश दाबड़, भवानीराम वर्मा, महेश सेन, नरेंद्र भट्ट, विकास अग्रवाल, शैलेंद्र जायसवाल एवं मातृशक्ति में रीना नाहर, ज्योति पारीक का विशेष सहयोग रहा ।
