वरिष्ठ पत्रकार को अवैध हिरासत में रखने और मारपीट के विरोध में IG के नाम ज्ञापन सौंपा

राज्य

वरिष्ठ पत्रकार को अवैध हिरासत में रखने और मारपीट के विरोध में IG के नाम ज्ञापन सौंपा

 

कोटा

.रामगंजमंडी के वरिष्ठ पत्रकार राजू राठौर को अवैध हिरासत में रखने, उनके साथ मारपीट करने और दूरभावनापूर्ण मुकदमा दर्ज करने के विरोध में आज पत्रकारों में भारी रोष देखा गया। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोटा शहर के अध्यक्ष संजय चौबीसा तथा प्रेस क्लब कोटा के महासचिव जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा रेंज आईजी के नाम उनके कार्यालय के पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

प्रमुख आरोप और घटना

ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार राजू राठौर द्वारा नगर पालिका के भ्रष्टाचार और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों के कारण स्थानीय प्रशासन उनसे रंजिश रख रहा था। गत 09 जून 2026 को बिना किसी नोटिस या वैधानिक प्रक्रिया के 8-10 पुलिसकर्मी उन्हें घर से जबरन उठाकर खैराबाद चौकी ले गए, जहाँ उनके साथ मारपीट की गई। पूरे दिन अवैध हिरासत में रखने के बाद उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया, जो कि सुप्रीम कोर्ट की ‘डी.के. बासु गाइडलाइंस’ का गंभीर उल्लंघन है।

ज्ञापन में मांग की हैं कि मामले की जांच स्थानीय पुलिस से हटाकर CID-CB या SIT से कराई जाए।दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ तुरंत विभागीय व न्यायिक कार्रवाई हो।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

घटना के दिन (09 जून) के थानों, चौकियों के CCTV फुटेज, रोजनामचा और कॉल डिटेल तुरंत सुरक्षित किए जाएं.

पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रेस की स्वतंत्रता पर हुए इस हमले के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *