राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर हुए आयोजन को प्रशासनिक सहयोग के लिए बाजार नंबर एक के व्यापार मंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया अभिनंदन एवं जताया आभार
रामगंजमंडी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बाजार नंबर एक में भी अभूतपूर्व उत्सव एवं उमंग देखी गई जिसे प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला एवं व्यापारियों ने भी एवं बाजार नंबर एक के समस्त वासियों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला प्रशासन के सहयोग के कारण यह एक उत्सव का रूप ले गया। मानो लग रहा था कि बाजार नंबर एक में अयोध्या बस गई हो।

बाजार नंबर एक के समस्त व्यापारियों में प्रशासनिक सहयोग को लेकर काफी खुशी रही एवं उन्होंने सभी प्रशासन का और



प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया एवं मंगलवार की संध्या बेला में एसडीएम महोदय अनिल सिंघल, सीआई महोदय मनोज कुमार, डिप्टी साहब श्री कैलाशचंद का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समस्त व्यापारियों की ओर से उन्हें राम दरबार, सुंदरकांड की पुस्तक, श्रीफल सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह में भेंट किया गया।


इस अवसर पर समस्त अधिकारियों ने भी समस्त व्यापारियों का आभार जताया और उन्होंने बाजार नंबर एक के व्यापारियों की भी जमकर सराहना की जब यह प्रशासनिक अधिकारी बाजार में पहुंचे तो बाजार वालों में भी काफी उत्साह था और हर कोई उनके स्वागत के लिए आतुर था काफी लंबे समय तक इन सभी अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से वार्तालाप भी की एवं आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए सभी की अपने शब्दों से तारीफ की। स्वागत के बाद जैसे ही यह समस्त अधिकारी रवाना हुए तो जय श्री राम जय श्री राम राम भगवान की जय की जय कारों का शोर सुनाई दिया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
