बूंदी जिले के आलोद की निधि जैन के राजस्थान टॉप करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निधि के घर पहुंच कर बधाई दी

राज्य

बूंदी जिले के आलोद की निधि जैन के राजस्थान टॉप करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निधि के घर पहुंच कर बधाई दी
आलोद
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की योग्यता सूची में टॉपर रही निधि जैन के के घर शुक्रवार को आलोद ग्राम पहुंचकर राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बधाई प्रेषित की एवं निधि जैन का सम्मान किया। जब शिक्षा मंत्री निधि जैन के घर पहुंचे तो उनका पारंपरिक रूप से स्वागत सत्कार किया गया श्री दिलावर के साथ टॉपर रही निधि जैन का खुली जीप में जुलूस भी निकाला गया।

 

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने निधि जैन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी से छिपी नहीं रह सकती सरकारी स्कूल में पढ़कर भी निधि ने राजस्थान में टॉप किया है।

 

यह कोई सामान्य बात नहीं है। आज यहां सम्मानित होने वाले 60 में से 32 विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़कर टॉपर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि सरकारी स्कूल की विद्यार्थी भी निजी स्कूल से कम नहीं है। श्री दिलावर ने शिक्षा के साथ संस्कार की बात भी जरूरी बताई और उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। संस्कार युक्त शिक्षा बालक को देवत्व की ओर ले जाती है। विद्यार्थी को संस्कार घर,स्कूल और सुसंगत से मिलते हैं।

 

 

 

 

 

स्कूल में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह अपना आचरण इस तरह से आदर्श रखें की वह बच्चों पर अच्छा प्रभाव छोड़ें। शिक्षक स्कूल पर समय पर आए। अपने मोबाइल को प्रिंसिपल के पास जमा करें। कक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर नही जाए।

 

 

 

निधि जैन ने स्कूल में कई समस्याओं को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बताया और कहा कि हमारा स्कूल कक्षा 1 से 12वीं तक है यहां लगभग 402 विद्यार्थी का नामांकन है। लेकिन यहां बैठने के लिए चार कक्षा कक्ष व एक हाल की कमी है। परिसर भी छोटा है, इसे बढ़ाने के लिए जमीन आवंटन करनी चाहिए। स्कूल में विज्ञान विषय खोलना चाहिए। निधि जैन ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवम माता-पिता को दिया। इस समारोह में निधि जैन के पिता मुकेश जैन ने मेधावी बेटी के नाम ₹100000 की एफडी कराई। जिसे इस समारोह में मंत्री मदन दिलावर के हाथों से निधि जैन को सोपा गया।

 

वही एक सम्मान समारोह महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में किया गया जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया बूंदी जिले के लगभग 62 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षा मंत्री महोदय ने सम्मानित किया।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *