पत्रकार से पुलिस बर्बरता मामले में 13 जुलाई को जयपुर कूच करेगा प्रतिनिधिमंडलजर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में कई अहम फैसले, उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

धर्म

पत्रकार से पुलिस बर्बरता मामले में 13 जुलाई को जयपुर कूच करेगा प्रतिनिधिमंडलजर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में कई अहम फैसले, उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रामगंजमंडी।

जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी रामगंजमंडी की साधारण बैठक रविवार, 28 जून को पंजाबी धर्मशाला में अध्यक्ष रवि मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार राजू राठौर के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और बर्बरता के मामले को प्रमुखता से उठाते हुए सदस्यों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की।

 

 

बैठक में सदस्य मनीष मेवाड़ा ने सुझाव दिया कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर जाकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सहित अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। अध्यक्ष रवि मेहरा ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग सहित विभिन्न आयोगों को भेजी जा चुकी है, जिन पर जांच प्रक्रिया जारी है।

सदस्य नवीन पुरोहित ने 13 जुलाई को जयपुर जाकर मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

जय शर्मा ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुशासन समिति गठित करने का सुझाव दिया, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई।बैठक में रामगंजमंडी, सुकेत, मोड़क और चेचट क्षेत्र के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *