रामगंजमंडी में संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ, कृषि उपज मंडी में चलेगा 7 दिन तक*

स्वास्थ्य

रामगंजमंडी में संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ, कृषि उपज मंडी में चलेगा 7 दिन तक*

रामगंजमंडी 

रामगंजमंडी में कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन भवन में एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लेब मुंबई द्वारा सात दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ भगवान गजानंद जी व महावीर स्वामीजी के समक्ष दीप प्रज्जलवन के साथ किया गया।

 

 

 

जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार धाकड़ ने पहला सुख निरोगी काया बताते हुए शिविर को घर बैठे गंगा आने जैसा बताया , उन्होंने क्षेत्रवासियों को इसका अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया वही सेवा के इस नए आयाम की बधाई देते हुए रामगंज मंडी में विशाल जांच शिविर आयोजित कराकर यहा के जनसमूह को लाभ दिलाने हेतु जांच टीम का आभार जताया।

 

 

 

 

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित गर्ग ने बताया की विगत वर्ष भी आयोजित हुए इस शिविर का आमजन में खासा उत्साह है वही थायरोकेयर लेब मुंबई की विश्वशनीयता व उच्च गुणवत्ता की रिपोर्ट ने शिविर आयोजित करने हेतु विवश कर दिया है। सचिव योगेश गुप्ता ने इस तरह के सेवा कार्यों हेतु एसोसिएशन भवन परिसर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का वादा किया वही नगरवासियों से शिविर में अधिकाधिक संख्या में आने का निवेदन किया । शुभारम्भ कार्यक्रम में ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सचिव योगेश दलाल, सह सचिव लड्डू लाल बेसला, प्रेमचंद गुप्ता ,राजेंद्र गुप्ता ,प्रमोद मित्तल मांगीलाल श्रृंगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गौतम ,रिंकू धाकड व नीतीश बाफना की उपस्थिति रही।Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

शिविर में जांचों के लाभ की जानकारी देते हुए प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी विकास शर्मा ने बताया की शिविर में जांचों हेतु प्रात: 6 बजे से 11 बजे के मध्य कृषि उपज मंडी स्थित शिविर स्थल आना होगा जहां मात्र एक ब्लड सैंपल से पूरे शरीर की करीब 70 जांचे रियायत दर में करके हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा परामर्श दिया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 7073777740 जारी किए गए है।

 

 इस दौरान उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए वही सहसचिव लड्डू लाल बैंसला ने आभार जताया।

          अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *