Red poster promoting World No Tobacco Day on May 31, featuring a scary monster, skulls at the bottom, and a small photo of Dr. Kalpana Gangwal with credentials in Pune.

तंबाकू को ना, स्वास्थ्य को हाँ’; नशामुक्त समाज के लिए सभी आगे आएं – डॉ. कल्याण गंगवाल* नशामुक्ति ही सच्ची देशभक्ति है। आइए, आज ही तंबाकू को हमेशा के लिए अलविदा कहें।”* 

स्वास्थ्य

‘तंबाकू को ना, स्वास्थ्य को हाँ’; नशामुक्त समाज के लिए सभी आगे आएं – डॉ. कल्याण गंगवाल* नशामुक्ति ही सच्ची देशभक्ति है। आइए, आज ही तंबाकू को हमेशा के लिए अलविदा कहें।”* 

 

पुणे : 31 मई को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सर्व जीव मंगल प्रतिष्ठान की ओर से तंबाकू विरोधी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के झूठे आकर्षण के पीछे छिपी सच्चाई को उजागर कर उनकी लत पर रोक लगाने की है।

 

सर्वमंगल प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कल्याण गंगवाल ने बताया कि आधुनिक विपणन तकनीकों का उपयोग कर तंबाकू कंपनियां युवाओं को निशाना बना रही हैं। आकर्षक विज्ञापनों, रंगीन पैकेजिंग और विभिन्न फ्लेवरों के माध्यम से तंबाकू उत्पादों का आकर्षण बढ़ाया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियां और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के कारण उपचार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। इसलिए तंबाकूमुक्त समाज का निर्माण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।Advertisement poster for namkeen snacks featuring bowls of fried snacks and contact numbers, with Hindi text in the background.Promotional collage advertising astrological advice, featuring a woman's portrait on the left, a decorative lit diya with rose petals on the right, and bold text including the phone number 6377240323.

 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि “मैं तंबाकू से दूर रहूंगा और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों, महाविद्यालयों, अभिभावकों और सामाजिक संस्थाओं को मिलकर युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने के लिए सक्रिय प्रयास करने चाहिए।Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

“नशामुक्ति ही सच्ची देशभक्ति है। आइए, आज ही तंबाकू को हमेशा के लिए अलविदा कहकर एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करें,” इस संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

अधिक जानकारी के लिए आप:रामकुमार शेडगे जनसंपर्क मीडिया सर्विसेज मो. 9890775696 से संपर्क कर सकते हैं।

          संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *