👏 *नव पदस्थापित उप पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह जी का महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा व बागीदौरा द्वारा हार्दिक स्वागत अभिनंदन एवं पर्यावरण पोस्टर का विमोचन*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट—
25 जून 2026 *सब की सेवा सबको प्यार* महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं बागीदौरा द्वारा आज dysp कार्यालय नव पदस्थापित डिप्टी श्याम सिंह जी का महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन सेक्रेटरी विनोद दोसी, उपाध्यक्ष सागरमल सोनी विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी, मन मोबाइल प्रो. धीरज दोसी, शाखा सचिव कैलाश पंचोरी, राजेंद्र जैन कमल नयन दवे पॉलिटेक्निक कॉलेज से पधारे लेक्चरार, के सानिध्य में श्रीमान का दुपट्टा उड़ा कर एवं महावीर इंटरनेशनल अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह पुस्तक प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया गया,
इस अवसर पर सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा विभिन्न सेवा कार्य ब्लड डोनेशन कैंप आई कैंप, पक्षियों के पानी पीने के परिंडे बेबी किट वितरण एवं मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाता है इस अवसर पर डीएसपी साहब ने कहा कि आजकल युवा वर्ग बिना हेलमेट से बाइक चला रहे हैं शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं यातायात नियमों का पालन नहीं कर वाहन चलाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है सभी युवाओं से निवेदन है कि हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें

महावीर इंटरनेशनल से निवेदन है कि वह इस इलाके में हेलमेट वितरण कर एक अच्छा संदेश भेजें विनोद दोसी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के मार्फत से पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष कार्य किया जा रहे हैं सभी से निवेदन किया जा रहा है कि सिंगल युज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें कपड़े की थैली का उपयोग करें इस अवसर पर पर्यावरण पोस्टर का श्रीमान द्वारा विमोचन किया गया रमेश चंद्र गांधी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है जिससे पर्यावरण शुद्ध रहेगा एवं ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी कार्यालय स्टाफ साथी एस आई एस आई महिपाल सिंहजी, हेड् साहब भुनेश जी, हिमांशु मुकेश गरासिया निलेश ने अपना सहयोग प्रदान किया
