विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर, डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन के सदस्यों ने किया रक्तदान*

राज्य

*विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर, डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन के सदस्यों ने किया रक्तदान*

रामगंजमंडी।

 

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में एमबीबीएस ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कोटा के सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आयोजित शिविर में डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दिया) के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।

 

 

दिया के सदस्य पंकज काला, दिनेश खंडेलवाल, सुरेश सोमानी, राहुल वेद, रचना मालवीय, इन्द्रजीत मालवीया, विवेक मित्तल सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया। इस दौरान पंकज काला ने 82वीं तथा दिनेश खंडेलवाल ने 27वीं बार रक्तदान किया।

डॉ. गोविंद यादव ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सेवा है। नियमित रक्तदान से रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। युवाओं को आगे आकर रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।

शिविर के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रमोद स्नेही, डॉ. हेमराज मीणा, डॉ. गोविंद यादव, दिया संयोजक आशीष पोरवाल, नीरज मीणा सहित अस्पताल एवं ब्लड बैंक का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *