गायत्री जयंती पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का हुआ आयोजन*

धर्म

*गायत्री जयंती पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का हुआ आयोजन*
रामगंजमंडी।

गायत्री शक्तिपीठ रामगंजमंडी में गायत्री जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गायत्री महामंत्र जाप, यज्ञ एवं दीपयज्ञ में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन पूर्व अखंड गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया, जिसमें साधकों ने निरंतर मंत्रोच्चार कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया। सायंकाल आयोजित दीपयज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर विश्व शांति, परिवार सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की प्रार्थना की।


गायत्री जयंती के अवसर पर प्रातः पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ का संचालन पंकज काला एवं परिव्राजक अयोध्या प्रसाद द्वारा कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कर सद्बुद्धि, सद्भावना एवं लोकमंगल की कामना की। यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, संस्कार संवर्धन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
गायत्री परिवार के अनूप मिश्रा ने बताया कि गायत्री जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मजागरण, विचार क्रांति एवं संस्कार निर्माण का अभियान है। गायत्री मंत्र मानव जीवन को प्रकाशमान बनाकर व्यक्ति, परिवार और समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम में आशीष पोरवाल,गौत्तम सेठिया, रामावतार खरोडिया,उमेश व्यास, मनीष गुप्ता सहित गायत्री परिवार के अनेक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने “हम बदलेंगे – युग बदलेगा” के संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ रामगंजमंडी में आयोजित इस कार्यक्रम ने आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *