31 फीट ऊंची भगवान बाहुबली की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आज

धर्म

31 फीट ऊंची भगवान बाहुबली की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आज

गुना

7 साल पहले टोल नाके के पास हाईवे किनारे स्थापित की गई भगवान बाहुबली की 31 फीट ऊंची प्रतिमा का पहली बार महामस्तकाभिषेक बुधवार यानि 24 जून को होगा।

 

यह आयोजन निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागरजी महाराज सानिध्य में होगा। इससे पहले मंगलवार को मुनिश्री ने सूर्यमंत्र देकर इस प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया।Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

 

 

 

2013 में जब मुनिश्री का गुना में चातुर्मास हुआ था, तब उन्होंने इस प्रतिमा को स्थापित करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही टोल नाके के पास सर्वोदय ज्ञानतीर्थ प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई। इसमें एक मंदिर के साथ स्कूल और गोशाला भी बनाई गई है। Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

 

मप्र में दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमाः

यह प्रतिमा मप्र की दूसरी सबसे ऊंची जैन प्रतिमा है। इससे ऊंची प्रतिमा इंदौर के पास बड़वानी के बावनगजा में 84 फीट की बनी है लेकिन यह पहाड़ में ही उत्कीर्ण की गई है। इसलिए दूसरे नजरिए से देखा जाए तो यह एक ही पत्थर से बनी जैन तीर्थकर की सबसे बड़ी प्रतिमा है। कर्नाटक ऐसी 5 प्रतिमाएं हैं। जिनमें सबसे ऊंची 57 फीट की श्रवणबेल गोला में है।स्थापना के समय एक पत्थर से निर्मित उत्तर भारत की यह सबसे बड़ी जैन तीर्थंकर प्रतिमा थी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *