*गायत्री जयंती पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं अखंड जाप का आयोजन*
रामगंजमंडी।
गायत्री शक्तिपीठ रामगंजमंडी में गायत्री जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में आध्यात्मिक चेतना, संस्कारों एवं सद्विचारों का प्रसार करना है।
गायत्री परिवार के पंकज काला ने बताया कि गायत्री जयंती भारतीय संस्कृति एवं ऋषि परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर गायत्री उपासना, यज्ञ एवं मंत्र जाप के माध्यम से व्यक्ति के विचारों में शुद्धता, जीवन में सकारात्मकता तथा समाज में सद्भावना का संचार होता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी वर्गों के श्रद्धालु भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं संस्कारों का लाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत 23 जून, मंगलवार को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक अखंड गायत्री मंत्र जाप आयोजित होगा। इसके पश्चात सायं 7 बजे दीपयज्ञ संपन्न किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर विश्व शांति, परिवार सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।


वहीं 24 जून, बुधवार को प्रातः 8 बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ में श्रद्धालु आहुतियां अर्पित कर आत्मिक शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा एवं लोकमंगल की भावना को सशक्त करेंगे।

गायत्री परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, परिजनों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस महापर्व का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
