**12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा में अर्हम ध्यान योग का विशेष आयोजन-यूथ हॉस्टल संजय प्लेस में योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र में जुटे सैकड़ों साधक**
आगरा
-21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अर्हम ध्यान योग आगरा टीम द्वारा यूथ हॉस्टल,संजय प्लेस, आगरा में विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ अर्हम ध्यान योग की विशेष साधना से हुआ।प्रशिक्षक अंतरप्पाओं ने उपस्थित जनसमूह को योग प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
अन्तरप्पा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है।अर्हम ध्यान योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त होकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकता है।कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज जी की डिजिटल वाणी ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित प्रेरक संदेश भी चलाया गया तथा प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया|कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी विधानसभा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी रहे।

आज योगाभ्यास अंतरप्पा कु॰ भूमि जैन व सिद्धार्थ जैन द्वारा कराया गया| साथ में सतेंद्र जैन,धुव जैन,शुभम जैन,सुचित्रा जैन अकृति जैन,अंजना जैन,वर्षा जैन, सरिता जैन,सलोनी जैन,आदि लोग ने उपस्थित हो कर सहयोग प्रदान किया।अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट
शुभम- जैन
