विश्व योग दिवस, विश्व संगीत दिवस एवं पिता दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में विशेष बाल संस्कार शाला का आयोजन*

राज्य

*विश्व योग दिवस, विश्व संगीत दिवस एवं पिता दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में विशेष बाल संस्कार शाला का आयोजन*

रामगंजमंडी।

गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन) द्वारा विश्व योग दिवस, विश्व संगीत दिवस एवं पिता दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में विशेष बाल संस्कार शाला का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने योग, संगीत, भजन, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ, जिसमें योग शिक्षिका ऋषिता जैन के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न योगासन, हठयोग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को संगीत के महत्व से परिचित कराया गया तथा भजन, लोकगीत एवं प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

लोक एवं शास्त्रीय संगीत साधक मोहित राही, भजन गायिका संगीता पाटीदार, खुशबू जैन, रिंकू यादव एवं अन्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

पिता दिवस के अवसर पर कोरियोग्राफर कशिश पेरिया के निर्देशन में बच्चों एवं अभिभावकों ने “प्यारे पापा” गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों के साथ बड़ों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रस्तुति ने पिता एवं संतान के स्नेह, सम्मान और भावनात्मक संबंधों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

प्रशिक्षकों ने बच्चों को योग, संगीत एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि बाल संस्कार शाला का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है।Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

अंत में दिया के प्रभारी आशीष पोरवाल, पंकज काला, गौतम सेठिया, अजय गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी प्रशिक्षकों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ के साथ हुआ।

Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

“योग से स्वास्थ्य, संगीत से संवेदनशीलता और संस्कारों से श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण होता है।” इसी प्रेरक संदेश के साथ विशेष बाल संस्कार शाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *