परम पूज्य मुनिश्री सुधासागर महाराज के दर्शनार्थ पहुंचे राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह
गुना
नगर के समीप स्थित राघोगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक श्री जयवर्धन सिंह ने गुना पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया।
समाज की ओर से उनका दुपट्टा माला आदि के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गुरुदेव की आशीष के पश्चात श्री सिंह ने कहा धर्म, ज्ञान, तप एवं वैराग्य रूपी अमृत के सागर, त्याग, तपस्या, करुणा और क्षमा की साक्षात प्रतिमूर्ति, लोककल्याण के प्रणेता परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के श्रीचरणों में कोटिशः वंदन करता हूं।


आज मेरे लिए परम सौभाग्य, गौरव एवं जीवन का अविस्मरणीय क्षण रहा कि नसिया जी, गुना में पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव के जन्मकल्याणक दिवस पर परमपूज्य मुनिश्री के श्रीचरणों का पाद प्रक्षालन करने तथा उनकी चरण-रज को अपने मस्तक पर धारण करने का पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ।


भावुक शब्द
उन्होंने जो शब्द कहे वह सभी को भावुक एवं द्रवित कर गए उन्होंने कहा एक पिता की भाँति, गुरु की भाँति आपका आशीर्वाद सदैव हमारे राघौगढ़, गुना एवं प्रदेशवासियों को मिलता रहें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
