*चातुर्मास हेतु इंदौर नगर की और पद विहार ।
संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर जी नवआचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से इस वर्ष 2024 का भव्य चातुर्मास गुणायतन प्रणेता, भावना योग,शंका समाधान प्रर्वतक 108 परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी संसघ का वर्षायोग कराने का परम सोभाग्य मां अहिल्या की नगरी इंदौर को प्राप्त हुआ है समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
गुरुदेव का मंगल विहार इंदौर महानगर के लिए चल रहा है। पूज्य गुरुदेव के मंगल चातुर्मास कलश की स्थापना तारीख 21/7/2024 रविवार दोपहर 1/30 बजे से कार्यक्रम स्थल मोहता भवन, बास्केटबॉल ग्राउंड के पास जंजीर वाला चौराहा इंदौर पर होगी आयोजक एवं निवेदक सकल जैन समाज इंदौर
आप सभी समाजजन से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारने का लक्ष्य रखे।
