जिनालयों एवम् बेदी जीर्णोद्धार से पुण्य का अर्जन होता हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज। जोबनेर
श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर श्री सहित अनेक मंदिरो , चैत्यालय से सुशोभित जोबनेर प्राचीन समय से भट्टारक स्वामियों की कर्म तप स्थली रही हैं।साधुओं की जन्म कर्म भूमि जोबनेर मे वात्सलय वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी 36 साधुओं सहित अल्प काल के लिए विराजित है श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर,जोबनेर में रत्न्यत्रय रूपी तीन नवीन वेदियों का शिलान्यास विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों के द्वारा 17 जून 2026 को वात्सल्य वारिधि 108आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ में सानिध्य में आचार्य श्री के आशीर्वाद से स्पर्शीत स्वर्ण,रजत, ताम्र , अष्ट धातु,पीतल, सहित शिलाएं चयनित परिवारों द्वारा विधि विधान मंत्रोच्चार पूर्वक विराजित की गई।प्रातः काल श्री जी के अभिषेक हुआ इस अवसर पर मुनि श्री प्रभव सागर जी,मुनि श्री हितेन्द्र सागर जी के प्रवचन के बाद आचार्य श्री ने मंगल देशना में बताया कि जिनालय जीर्णोद्धार बेदी का जीर्णोद्धार काल के प्रभाव से पुण्य उदय आने पर होता है मंदिर बेदी का जीर्णोद्धार जन्मदाता पुण्य का कार्य होता है आप सभी शिलान्यास कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह से भाग ले रहे हैं इससे पुण्य में वृद्धि होती है
यह मंगल देशना वात्सल्य वारिधी 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने नूतन बेदी निर्माण शिलान्यास के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ जिनालय में प्रगट की। डा राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि इसी नगर के पांच प्राणी वैराग्य दीक्षा लेकर आप सबके लिए प्रेरणादाई बने हैं। उन्होंने प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की परंपरा पूर्वाचार्यों की सेवा वैयावृति भक्ति कर पुण्य का संपादन किया है आहार देते देते श्रावक श्राविका भी पुण्य से आहार लेने वाला अर्थात श्रावक से साधु हो जाता है आज भैया ने शुद्ध जल ग्रहण करने का नियम लेकर आहार देने की पात्रता हासिल की है वह भी एक दिन आहार लेने वाले बने ऐसा हमारा आशीर्वाद है भगवान की नवीन बेदी का काम होगा जिनालय भगवान की भक्ति के लिए होते हैं जिनालय मैं भगवान बोलते नहीं है और आप श्रावक लोग सुनते नहीं है जिन्होंने भगवान को बोलते हुए देखा उन्हें सुना है ,वह वैराग्य पूर्वक संयम धारण करते हैं। दोपहर को श्री कैलाश चूड़ीवाल, श्रीमती उषा चूड़ीवाल द्वारा णमोकार मंत्र के 35 उपवास के उपलक्ष्य में18 जून को पारणा होगा। आचार्य संघ सान्निध्य में णमोकार महा मंडल विधान की पूजन हुई।18 जून को 35 उपवास का पारणा होगा।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
