राहुल गांधी ने कोटा: छात्रों के बीच मंच पर पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं का उमड़ा हुजूम

राजनीति

राहुल गांधी ने कोटा: छात्रों के बीच मंच पर पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं का उमड़ा हुजूम

कोटा 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चार्टर विमान से आज कोटा पहुंचे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी कोटा के दशहरा मैदान में छात्रों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं।

राहुल गांधी बुधवार को चार्टर विमान से कोटा पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई नेताओं ने उनका अभिनंदन किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित ‘कोटा महारैली’ में मंच पर पहुंचकर युवाओं और छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मंच पर बुलाकर कुछ छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। मंच से राहुल गांधी शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

कांग्रेस नेताओं में उत्साह

राहुल गांधी की कोटा यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओ मं उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज बनकर कोटा पहुंचे हैं और यहां से उठने वाली आवाज केवल छात्रों की नहीं, बल्कि देश के भविष्य, न्याय और युवाओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने रखेगी। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत की व्यापक तैयारियां की। 

Collage: woman with red petals on left, decorative diya on right, Hindi text about astrology and a phone number for advice.

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को लेकर किया ट्वीट

राहुल गांधी बुधवार को कोटा के लिए रवाना होने के दौरान छात्रों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीकर के उमेश और देहरादून की रिया ने री-नीट के दबाव में आत्महत्या कर ली। 22 और 23 वर्ष के इन युवाओं की मौत को उन्होंने “टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था” का परिणाम बताते हुए इसके लिए मोदी सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के सपनों को टूटने से बचाने और अभिभावकों को ऐसी पीड़ा से बचाने के लिए कोटा से एक नई लड़ाई की शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *