श्योपुर समाज ने किया आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को किया श्रीफल भेंट

धर्म

श्योपुर समाज ने किया आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को किया श्रीफल भेंट 

जयपुर। 

तपोभूमि प्रणेता पूज्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आगामी श्योपुर मंगल आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। इसी क्रम मंगलवार को दुर्गापुरा जैन मंदिर जयपुर में विराजमान पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्योपुर प्रवास हेतु श्रीफल भेंट कर मंगल आगमन का विनम्र निवेदन किया गया।

 

लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का श्योपुर में मंगल प्रवेश होने जा रहा है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। आगामी 21 जून 2026, रविवार प्रातः 7:00 बजे श्योपुर-प्रताप नगर दक्षिण संभाग में पूज्य गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश प्रस्तावित है।

 

राजस्थान जैन युवा महासभा दक्षिण संभाग अध्यक्ष श्री चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि गुरुदेव के मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

इस अवसर पर प्रबंधकारिणी कमेटी के मंत्री श्री नेमीचंद जी निमोडिया , उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी बनेठा, कोषाध्यक्ष श्री सतीश जैन माधोराजपुरा कार्यकारी सदस्य श्री देवेंद्र जी बाकलीवाल प्रवीण जैन एवं गोविंद जैन टोरड़ी, युवा मंडल अध्यक्ष श्री निमेष गंगवाल, मंत्री श्री अनीश जैन, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रत्नप्रभा जी पापड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

 

साथ ही कार्यकारिणी संरक्षक श्री अशोक जी पापड़ीवाल समाज के वरिष्ठजन श्री राजेश जी हाड़ा, श्री अशोक जी बाकलीवाल, श्री अशोक जी छाबड़ा, प्रदीप जी पांड्या डॉ. हिमांशु जी जैन विनोद सेठी पीपला कैलाश जी पचेवर मनोज बाकलीवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी गुरुदेव के मंगल प्रवेश को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

 

समाज के सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव के मंगल प्रवेश महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। गुरुदेव का यह मंगल आगमन क्षेत्र में धर्म प्रभावना, संस्कार जागरण एवं आध्यात्मिक का नया अध्याय स्थापित होगा

– उदयभान जैन जयपुर 

    मो-94143-06696 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *