अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज को इंदौर नगर की और से इंदौर वर्षायोग हेतु श्रीफल भेंटकर किया निवेदन इंदौर

धर्म

अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज को इंदौर नगर की और से इंदौर वर्षायोग हेतु श्रीफल भेंटकर किया निवेदन 

 

इंदौर 

संत शिरोमणि आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महारा* के परम प्रभावी शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज को इंदौर चातुर्मास हेतु मंदसौर में श्रीफल भेंट कर निवेदन करते हुए आशीर्वाद लिया।

 

 

इंदौर से बसों एवं अनेक गाड़ियों से उदासीन आश्रम के अधिष्ठाता बाल ब्र. अनिल भय्याजी सहित 10 भैयाजी , श्राविकाश्रम की अधिष्ठात्री बाल ब्र उर्मिला दीदी सहित 16 दीदिया , गौरव अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी , अध्यक्ष सुमत लुहाड़िया , पूर्व अध्यक्ष रानी दोषी , महिला मंडल , बहू मंडल , जैन समवशरण ग्रुप के सदस्य सर्व श्री अजीत जैन , विकास जैन बीड़ी , संजय जैन , मधु पाटनी, सुरभि अक्षत पहाड़िया सहित अनेक समाज जनों ने पूज्य गुरुदेव से निवेदन कर श्रीफल भेंट किया । 

 

 

सुमत लुहाड़िया,मनोज बाकलीवाल,हसमुख जैन गांधी ने बताया कि पूज्य गुरुदेव से हमें पूर्ण आश्वासन प्रात हुआ हमे पूरा विश्वास है , गुरुदेव इंदौर की और विहार करेंगे । और वर्षायोग इंदौर में होगा।

         अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *