मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का मंगल आशीष लिया
इंदौर
नगर में विराजित परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी संसघ के आज दिनांक 29 जुलाई सोमवार 2024 को मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं जैन समाज के समाज गोरवभामाशाह श्री अशोक पाटनी (आर०के० मार्बल्स) ने
चातुर्मास स्थल मोहता भवन, इन्दौर, में विराजित परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाणसागर महाराज ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी के प्रमुख नवीन गोधा मनोज बाकलीवाल ने स्वागत अभिनन्दन किया गया ।
इसके साथ ही श्रीमान अशोक पाटनी आरके मार्बल ने भी श्री पटेल का स्वागत किया। आपको बता दें कि श्री पटेल संत प्रेमी हैं और

सभी संतों का आशीष लेने जाते रहते है। कुंडलपुर में आचार्य श्री

विद्यासागर महाराज सानिध्य में हुए भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भी श्री पटेल ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया था। एवम पूर्ण सहयोग प्रदान किया था। वे सीधे अपने विमान से उतरकर गुरु चरणों में पहुंचे। महाराज श्री ने उन्हें धर्म वृद्धि के साथ और धर्म नीति के साथ कार्य करने की और प्रेरित किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
