चांदखेड़ी पंच कल्याणक महोत्सव समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लेंगी मुनि श्री सुधासागर महाराज का आशीर्वाद।19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे हवाई मार्ग से पहुचेगी भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पंच कल्याणक महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हवाई मार्ग से प्रातः 10 बजे खानपुर पहुचेगी। खानपुर चांदखेड़ी में पंच कल्याण क महोत्सव के समापन समारोह में मुनि श्री सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लेंगी। चांदखेड़ी पहुचने पर समाज बंधुओं द्वारा स्वागत सत्कार किया जायेगा।
विधायक नरेन्द्र नागर ने बताया कि पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का खानपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता,विधायक गण, जिला प्रमुख,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि गण, प्रधान,जिला परिषद सदस्य,भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहेंगे
