शुभ समय, शुभ क्षेत्र, शुभ काल, शुभ भाव और सान्निध्य है तपस्वी संतों का, तो जो काम और मांग दशकों से पूर्ण नहीं होती, वह चंद मिनटों में हो जाती है।

शुभ दिन था मकर संक्रांति का, शुभ क्षेत्र था सिद्धक्षेत्र गिरनारजी, शुभ सान्निध्य था आचार्य श्री सुनील सागरजी महामुनिराज का और फिर भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन जी और गुजरात अंचल के अध्यक्ष पारस जैन बज की अगुवाई में सारे काम बनते चले गये।
मकर संक्रांति को तड़के 4 बजे गाजियाबाद-दिल्ली से चलकर राजकोट उतरकर तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन जी व चैनल महालक्ष्मी जूनागढ़ पहुंचे, जहां गुजरात अंचल अध्यक्ष पारस जैन बज पहले से ही आचार्य श्री सुनील सागरजी के मंगल प्रवेश की तैयारियां देख रहे थे। हजारों यात्रियों की व्यवस्था की गई, यात्री कहीं भी ठहरे, सब के भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था, तीनों पहर की निर्मल ध्यान केन्द्र में की गई।



गिरनार का वंदना मार्ग सीसीटीवी कैमरों की नजर में
आचार्य श्री के आशीर्वाद के बाद सीधा पहुंचे एसपी कलेक्टर कार्यालय में, जहां पारस जैन बज की अगुवाई में पहले एसपी सुबोध ओडेदरा, फिर कलेक्टर अनिल रानावालिया से मिले। उन्हें बताया कि आज 900 जैन बंधु 5वीं टोंक तक गये। एसपी महोदय हैरान थे
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



