मुनिश्री सुधा सागर के आशीर्वाद से धर्म की लड़ाई में विजय प्राप्त कर रहे हुकुम काका जैन धर्म, तीर्थ क्षेत्र व साधु-संतों की रक्षा के लिए काका का आईजा ने किया अभिनंदन

धर्म

मुनिश्री सुधा सागर के आशीर्वाद से धर्म की लड़ाई में विजय प्राप्त कर रहे हुकुम काका जैन धर्म, तीर्थ क्षेत्र व साधु-संतों की रक्षा के लिए काका का आईजा ने किया अभिनंदन

सिरोंज।

ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएषन आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी, भोपाल संभागीय अध्यक्ष सौरभ जैन ने गुना बजरंगगढ में विराजमान राष्ट्रसंत निर्यापक श्रमण तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुगंव श्री सुधा सागर जी महाराज के समक्ष हुकुम जैन काका का आईजा ने नागरिक अभिनंदन किया।

 

 

Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

 

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी कहा कि हुकुम काका देव शास्त्र गुरु के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं चंद्रोदय महातीर्थ चांदखेडीको उन्होंने तन मन धन तीनो से सींचा है। हुकुम काका ने हमेशा जैन धर्म और जिनायतन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 

 

उन्होने हमेशा तीर्थ क्षेत्र जैन धर्म व साधु संतो की रक्षा के लिए आरपार की लडाई लडी है। इतना ही नही धार्मिक क्षेत्र में ऐसे कार्य किए है जो कि आजतक अन्य कोई नेताओं ने नही किए है। हुकुम काका जैन धर्म के उत्थान और तीर्थ क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए एक मुखर आवाज रहे हैं।Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

 

 

 

 

समाज के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण को देखते हुए ही मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने उन्हें तीर्थ रक्षक सेनानी की उपाधि से सम्मानित किया है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *