अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का सोनकच्छ में 6 जुलाई को भव्य मंगल आगमन

धर्म

अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का सोनकच्छ में 6 जुलाई को भव्य मंगल आगमन

7 जुलाई को ‘हर मास–एक उपवास’ महाअभियान में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय शिवकथावाचक पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी, जनस्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरण का बनेगा ऐतिहासिक संगम

सोनकच्छ।

साधना, तप, त्याग एवं मानव कल्याण की अनुपम प्रेरणा के स्रोत, राष्ट्रसंत, साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज का पावन मंगल प्रवेश 6 जुलाई 2026 को सोनकच्छ की पुण्य धरा पर होगा। पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवास 6 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक रहेगा। इस दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

 

आचार्य श्री का यह प्रवास पूर्णतः नगर एवं जनमानस को समर्पित रहेगा। वे जैन धर्म के महान तपस्वी संत होने के साथ-साथ संयम, साधना और मानव कल्याण के प्रेरणास्रोत हैं।

7 जुलाई 2026 (मंगलवार): ‘हर मास–एक उपवास’ महाअभियान

प्रातः 10:00 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण, सोनकच्छ में ‘हर मास–एक उपवास’ जनजागरण महाअभियान का भव्य आयोजन होगा। यह अभियान अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज एवं योगऋषि बाबा रामदेव जी की संयुक्त प्रेरणा से पूरे देश में संचालित जनकल्याणकारी अभियान है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, संयम, आत्मअनुशासन एवं स्वस्थ भारत का निर्माण है।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man in plaid shirt with folded arms beside a sunset mountain scene and inspirational text in Hindi/ Punjabi on the right.

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शिवकथावाचक पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। शिव महापुराण के माध्यम से करोड़ों श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक जीवन का संदेश देने वाले पं. प्रदीप मिश्रा जी की सहभागिता इस आयोजन को विशेष ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी।

Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

गौरतलब है कि इस महाअभियान का शुभारंभ 12–13 दिसंबर 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली से हुआ था। इसके पश्चात गुरुग्राम, जयपुर, नीमच, बांसवाड़ा, परतापुर एवं कुशलगढ़ सहित अनेक नगरों में इसका सफल आयोजन हो चुका है। लगभग 200 दिनों की सतत यात्रा ने देशभर में उपवास, संयम एवं स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जनजागरण का वातावरण निर्मित किया है।

सायं 7:00 बजे गुरु भक्ति, भव्य भजन संध्या एवं आनंद यात्रा का आयोजन होगा।

8 जुलाई 2026 (बुधवार)

प्रातः 8:00 बजे – दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में मंगल प्रवचन।

दोपहर 2:30 बजे – गुरुदेव का मंगल विहार भागीरथ एवेन्यू कॉलोनी की ओर।

9 जुलाई 2026 (गुरुवार)

प्रातः – पूज्य गुरुदेव की आहारचर्या।

दोपहर 2:30 बजे – बिजासन माता मंदिर से पुष्पगिरि तीर्थ हेतु मंगल विहार।

दोपहर 3:30 बजे – पुष्पगिरि तीर्थ में पूज्य आचार्य श्री का गुरु-शिष्य मंगल मिलन समारोह आयोजित होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

प्रचार-प्रसार संयोजक:

रोमिल पाटणी (सोनकच्छ), नरेंद्र अजमेरा, पियूष कासलीवाल (औरंगाबाद)

जानकारी संकलन:

अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *