गुना पंचकल्याणक महोत्सव एक ही परिवार के सगे पांच भाई, पांचों बने महापात्र जो देश का पहला इतिहास बनने जा रहा है।

धर्म

गुना पंचकल्याणक महोत्सव एक ही परिवार के सगे पांच भाई, पांचों बने महापात्र जो देश का पहला इतिहास बनने जा रहा है।

गुना

गुना नगर के जाने माने श्रेष्ठि स्व.श्री फूलचंद छतरपुरिया का परिवार। पूरा परिवार धर्म से जुड़ा, साधन संपन्न और सुसंस्कारित परिवार। श्री सुधीर -शशि एवं सुनील -रवि दोनो भाइयों को तीर्थंकर बालक के पिता-माता बनने का सौभाग्य मिला है, इनके बड़े भाई श्री रमेशचंद जैन परिवार को राजा श्रेयांश और श्री अनिल जैन के बेटे अनुज को सौधर्म इंद्र तथा छोटे भाई श्री अतुल जैन को कुबेर इन्द्र बनने का सौभाग्य मिला है।

 

 

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

खास बात

खास बात ये है कि इसी परिवार द्वारा छतरपुरिया एस्टेट की भूमि पर एक जिनालय का निर्माण किया गया है। जिसमे मूलनायक श्री मुनिसुव्रतनाथ जी विराजेंगे। इसी जिनालय के पंचकल्याणक भी हो रहे हैं। कुल मिलाकर पूरा परिवार पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव में परम सौभाग्य को प्राप्त कर रहा है।_Hindi snack advertisement poster featuring bowls of fried namkeen snacks and bold Hindi text, with an orange background and contact numbers at the bottom.Smiling man in plaid shirt with folded arms beside a sunset mountain scene and inspirational text in Hindi/ Punjabi on the right.Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

 

 

 

ज्ञातव्य है कि गुना नगर में पांच जिनालयों के एक साथ पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108सुधासागर जी महाराज के सानिध्य एवं ब्र.श्री प्रदीप भैया सुयश प्रतिष्ठाचार्य के निर्देशन में 17 से 22 जून तक सम्पन्न होंगे इसमें सभी महापात्र की संख्या 5-5 होगी। कुल मिलाकर एक अत्यंत अद्भुत आयोजन गुना की पावन भूमि पर होने जा रहा है।_

 

अनिल जैन बड़कुल, ए बी जैन न्यूज़ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *